
MP Weather IMD Warned (photo:patrika creative)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नौतपा से पहले ही प्रदेश आग के गोले सा तप रहा है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते हालात बदतर हो गए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर में लू का ट्रिपल अलर्ट प्रदेश के 4 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।
मध्य प्रदेश मौसम (MP Weather Update) विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में लू का RED ALERT जारी किया है। इनमें निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना शामिल है। वहीं ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में भी भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई है। इधर राजधानी भोपाल, उज्जैन, इंदौर , जबलपुर, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।
बता दें कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। इसके बाद गर्मी का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग लगातार एडवायजरी भी जारी कर रहा है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं जरूरी होने पर ही धूप के समय निकलने की अपील की गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में नौतपा से पहले अगले 2 दिन के लिए भी गर्मी मौसम फॉरकास्ट जारी किया है। 23-24 को भी पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। कुल मिलाकर अगले दो दिन तो गर्मी से राहत नहीं (MP Weather Forecast) मिलने वाली। वहीं 25 मई से नौतपा राहत नहीं लेने देगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।
भोपाल में मई में तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड भी रहा है। यहां 2016 में तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2014 से 2023 तक हर साल मई में बारिश दर्ज की गई। 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार भी मौसम विभाग ने मई में ही बारिश का अलर्ट (MP Weather Forecast) भी जारी किया है।
Published on:
22 May 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
