भोपाल

किसानों को बड़ी सौगात, खातों में 4300 करोड़ रुपए डालेगी सरकार

राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ आज, इस महाकुंभ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे
less than 1 minute read
Jun 13, 2023
rajgarh_kisan_mahakumbh.png
राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ आज

भोपाल. एमपी के किसानों की किस्मत में आज धनयोग है। राज्य सरकार इन्हें बड़ी सौगात दे रही है। प्रदेश की सरकार किसानों के बैंक खातों में अलग अलग योजनाओं में आज कुल 4300 करोड़ रुपए डालेगी। राजगढ़ में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में ये सौगात दी जाएगी। इस महाकुंभ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 13 जून को किसान कल्याण महाकुंभ में फसल बीमा योजना के 2900 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले जाएंगे। किसानों के कर्ज पर ब्याज की राशि राज्य सरकार की ओर से देने की बात भी कही गई थी। मंगलवार दोपहर 2 बजे राजगढ़ में आयोजित इस महाकुंभ में यह राशि भी किसानों के खातों में जमा की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के 2—2 हजार रुपए भी सभी पात्र किसानों के खातों में अंतरित होंगे। ज्यादा से ज्यादा किसान इस कार्यक्रम में शामिल हों और वर्चुअल जुड़ें, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि इस महाकुंभ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

11 लाख से अधिक किसानों की 2123 करोड़ रुपए की ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र— महाकुंभ में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत 11 लाख से अधिक किसानों की 2123 करोड़ रुपए की ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र जारी होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण के 1400 करोड़ रुपए का भुगतान जारी होगा। कार्यक्रम में डेढ़ लाख किसान आएंगे।

Published on:
13 Jun 2023 12:14 pm