16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शादी-पार्टी के लिए अब पूरी ट्रेन कर सकेंगे बुक

Full Train Online Booking: बारात लेकर जाना है या तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। अब रेलवे की नई सुविधा से पूरी ट्रेन या ट्रेन का कोच ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jul 16, 2026

railway full train online booking irctc scheme for wedding groups

Full Train Online Booking Scheme: शादी-पार्टी के लिए अब पूरी ट्रेन कर सकेंगे बुक (फोटो सोर्स- Patrika)

Train Online Booking: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, बीना, रीवा, उज्जैन या छतरपुर से शादी-ब्याह, धार्मिक यात्रा या शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले बड़े समूहों के लिए राहतभरी खबर है।शादी-ब्याह, धार्मिक यात्राओं, शैक्षणिक भ्रमण और बड़े समूहों के पर्यटन को आसान बनाने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब यात्री रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के एफटीआर (फुल टैरिफ रेट) पोर्टल के माध्यम से पूरी ट्रेन या ट्रेन के कोच ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। यह सुविधा यात्रा की निर्धारित तिथि से 30 दिन पहले से लेकर 6 माह पहले तक उपलब्ध रहेगी, जिससे बड़े समूहों को एक साथ सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा का विकल्प मिलेगा।

यहां समझे बुकिंग का तरीका

रेलवे के अनुसार एफटीआर योजना के तहत किसी भी सामान्य एक्सप्रेस या मेल ट्रेन में अधिकतम दो कोच बुक कराए जा सकते हैं। प्रत्येक कोच की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपए की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। वहीं, यदि किसी संस्था, धार्मिक संगठन, पर्यटन समूह या अन्य बड़े दल को पूरी ट्रेन की आवश्यकता है, तो न्यूनतम 18 और अधिकतम 24 कोच तक की ट्रेन बुक कराई जा सकती है। पूरी ट्रेन की बुकिंग के लिए 9 लाख रुपए की सुरक्षा राशि निर्धारित की गई है।

सफर करने में नहीं होगी दिक्कत

अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवारों, तीर्थ यात्रियों. स्कूल-कॉलेजों के शैक्षणिक भ्रमण, सेना, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं व बड़े पर्यटन समूहों को मिलेगा। इससे अलग-अलग यात्रियों के लिए टिकट बुक कराने की कठिन प्रक्रिया खत्म होगी और पूरा समूह एक ही ट्रेन या कोच में एक साथ यात्रा कर सकेगा।

बुकिंग रद्द करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश

बुकिंग रद्द करने के लिए भी स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। यात्रा से दो दिन पहले तक रद्द करने पर सुरक्षा राशि का केवल 10 प्रतिशत काटा जाएगा। यात्रा से एक दिन पहले से लेकर चार घंटे पहले तक बुकिंग रद्द करने पर कुल किराए का 25 प्रतिशत शुल्क कटेगा। वहीं, यात्रा से चार घंटे के अंदर व निर्धारित समय के बाद बुकिंग निरस्त करने पर किराए का 50 प्रतिशत काटा जाएगा।

बढ़ेगी पारदर्शिता

एफटीआर पोर्टल के से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और बड़े समूहों को एक ही मंच पर ट्रेन या कोच आरक्षित कराने की सुविधा मिलेगी। इससे समूह यात्राएं पहले की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनेंगी तथा देशभर में धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।