संतनगर के समाजसेवी और पूज्य सिंधी पंचायत से जुड़े जगदीश आसनानी ने कांग्रेस से भोपाल लोकसभा के लिये टिकट की मांग की है...
भोपाल/संत हिरदाराम नगर। देशभर की लोकसभा सीटों से भाजपा और कांग्रेस द्वारा लोकसभा सीटों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही अलग-अलग समाज के दावेदारों ने लोकसभा टिकट के लिये अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। संतनगर के समाजसेवी और पूज्य सिंधी पंचायत से जुड़े जगदीश आसनानी ने कांग्रेस से भोपाल लोकसभा के लिये टिकट की मांग की है उन्होंने कहा कि उन्हें सिंधी समाज सहित सभी समाज के लोगों का समर्थन हासिल है ऐसे में भोपाल लोकसभा सीट से टिकट मिलना चाहिए वहीं भारतीय जनता पार्टी से पूर्व आवास संघ के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा कि मप्र की लोकसभा सीटों से कांग्रेस को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ऐसे में भोपाल लोकसभा सीट से सिंधी समाज द्वारा सिंधी भाषी नेता को लोकसभा में उम्मीदवार बनाना चाहिए इसलिए वासवानी ने भाजपा से उम्मीदवारी जताई है।
पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेन्ट्रल पंचायत आई आगे
संतनगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस से मांग की है कि मप्र में लोकसभा सीट के लिये सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए सिंधी समाज के साथ एक बड़ा वोट बैंक है और सामाजिक कार्यों में समाज को महत्वपूर्ण योगदान रहता है ऐसे में दोनों ही दलों को सिंधी समाज के प्रत्याशियों को मौका देना चाहिए।
यह नेता भी कर रहे दावेदारी
कांग्रेस - त्रिलोक दीपानी, नरेश ज्ञानचंदानी।
भाजपा - भगवानदास सबनानी, दुर्गेश केसवानी।