भोपाल

बढ़ेगा कोहरा, घटेगी विजिबिलिटी…पड़ेगी कड़ाके की ठंड; 15 जिलों में अलर्ट जारी

Dense Fog Alert: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Dec 19, 2025

Dense Fog Alert: देश में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी सुबह और रात घना कोहरा आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रीवा में देखने को मिला। यहां पर 50 मीटर के बाद विजिबिलिटी बिल्कुल कम रही। इधर, मौसम विभाग ने 15 जिलों घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा ताजा बुलेटिन के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, छतरपुर जिलों में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, जबलपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर जिलों में मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट और राजगढ़, इंदौर, शाजापुर जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है। ठंड और शीतलहर का असर और तेज हो सकता है। लोगों का आवश्यक सावधनियां बरतने की सलाह दी गई है।

कोहरे के कारण ट्रेनें लेट

कोहरे के दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली ट्रेनें करीब 20 मिनट से लेकर 4 घंटे तक लेट चल रही हैं। गुरुवार को मालवा, छत्तीसगढ़, कोल्हापुर एसएफ, पंजाब मेल, शताब्दी, झेलम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा। शुक्रवार को भी ऐसा ही रहा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची।

इन जिलों में विजिबिलिटी लो

रीवा में 50 मीटर के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तो दतिया-सागर में विजिबिलिटी 200-300 के बीच रही। वहीं, ग्वालियर, सतना, जबलपुर में 500-600 मीटर के बीच विजिबिलिटी रही। सबसे कम पारा- शिवपुरी, शाजापुर(गिरवर), राजगढ़, मंदसौर, पचमढ़ी (नर्मदापुरम), मलाजखंड (बालाघाट), रायसेन और मंडला जिलों में रहा।

Also Read
View All

अगली खबर