25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर धरती के भगवान हैं’… पत्रिका मेडेक्स-2026 में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 35 चिकित्सकों का किया सम्मान

patrika medex 2026- पत्रिका मेडेक्स-2026 का आयोजन होटल हयात में हुआ...। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 35 डाक्टरों का सम्मान किया...।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 25, 2026

patrika medex 2026

patrika medex 2026- भोपाल की हयात होटल में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 35 उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान किया। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Patrika Medex 2026- चिकित्सकों की अतुलनीय सेवा और समर्पण को मान देने के लिए शुक्रवार को 'पत्रिका मेडेक्स-2026' सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) राजेन्द्र शुक्ल ने विभिन्न श्रेणियों में राजधानी के 35 चिकित्सकों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

होटल हयात में हुए आयोजन के विशिष्ट अतिथि एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक डॉ. माधवानंद कर रहे। इस मौके पर लैंडमार्क ग्रुप के डायरेक्टर विपेन्द्र यादव, बीएमएचआरसी की डायरेक्टर मनीषा यादव, सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टीएन दुबे सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे। सम्मान प्राप्त कर चिकित्सकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस प्रोत्साहन के लिए पत्रिका समूह का सहृदय धन्यवाद किया।

समारोह के मुख्य बिंदु

धरती के भगवान की संज्ञा:
डिप्टी सीएम शुक्ल ने डॉक्टरों के जादू 'स्पर्श' की सराहना कर कहा कि पीड़ा के क्षणों में जीवनदान देने के कारण ही डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा मिलता है।

पत्रिका के जनसरोकार की सराहना:
उन्होंने पत्रिका की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की प्रशंसा कर इसे सेवा और कर्म को प्रतिष्ठा देने वाला संस्कार बताया।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:
दीर्घकालिक उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।