
Twisha Sharma Case (पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला आज Photo Source- Patrika)
Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पिछले दिनों हुई मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के आरोपों में फंसीं सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट ने सुनवाई की गई। इस दौरान गिरिबाला के वकील ने एक बार फिर पूर्व जज की जमानत को लेकर कोर्ट में अर्जी दायर की गई। बताया जा रहा है कि, गिरिबाला सिंह के वकील ने तर्क दिया कि, वे महिला हैं और उनकी उम्र भी अधिक है। गिरिबाला के पक्षकार वकील ने उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मानवीय आधार पर एक बार फिर कोर्ट से उन्हें जमानत देने की मांग की।
गिरिबाला के वकील द्वारा लगाई गई जमानत अर्जी पर सीबीआई ने विरोध व्यक्त किया और कहा कि, क्या सिर्फ महिला होने के आधार पर जमानत देना उचित है? ये उचित नहीं है। इस दौरान सीबीआई की ओर से ये भी कहा गया कि, जिस मौत के मामले की जांच की जा रही है, उसमें मृतका भी महिला ही है। फिलहाल, कोर्ट की ओर से सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में शनिवार यानी आज कोर्ट की ओर से फैसला सुनाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि, कोर्ट महिला होने और उम्र के आधार पर जमानत देती है या सीबीआई के तर्कों को महत्व दिया जाता है।
आपको बता दें कि, जमानत आवेदन इससे पहले विशेष जज नीलम शुक्ला की कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन, उन्होंने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। तब दोपहर 3 बजे मामला विशेष जज रामप्रताप मिश्र की कोर्ट में पेश किया गया। फिर मिश्र की अदालत में गिरिबाला मामले की सुनवाई की गई।
आपको बता दें कि, गिरिबाला के वकील द्वारा लगाई गई जमानत याचिका में महिला होने, अधिक उम्र होने का तो हवाला दिया ही गया था, साथ ही उनकी तबियत ठीक न रहने का हवाला देकर भी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। लेकिन, सुनवाई के दौरान ही जेल प्रशासन की ओर से पूर्व जज और आरोपी गिरिबाला सिंह की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई। हैरानी की बात ये रही कि, पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट में गिरिबाला सिंह को पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया है। यानी जमानत के लिए गाई अर्जी में उनके पक्ष की ओर से किया गया ये दावा भी सत्य नहीं था।
Updated on:
25 Jul 2026 12:03 pm
Published on:
25 Jul 2026 09:18 am
