23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डबल मानसून सिस्टम का असर! MP से राजस्थान तक 48 घंटे बाद तेज बारिश

Madhya Pradesh Weather- भोपाल स्थित मौसम विभाग का बुलेटिन जारी...। मौसम वैज्ञानिक बोले- मानसून के दो सिस्टम बनने से बारिश का दौर बढ़ेगा...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Jul 25, 2026

भोपाल सहित 43 जिलों में बारिश का अलर्ट- फोटो सोर्स- पत्रिका

भोपाल सहित 43 जिलों में बारिश का अलर्ट- फोटो सोर्स- पत्रिका (विजुअल एआई जनरेटेड)

MP Rain Alert- आने वाले दो-तीन दिनों में मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक मानसून की तेज बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर कम दाब का क्षेत्र बनने के कारण यह स्थिति बन रही है। मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

देखें IMD REPORT

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर तेज होने की उम्मीद मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक ने व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है और वर्तमान समय में दो प्रभावशाली निम्न दाब क्षेत्र मानसूनी गतिविधियों को गति दे रहे हैं। पहला निम्न दाब क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है, जबकि दूसरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिम बंगाल तट पर सक्रिय है। इन दोनों प्रणालियों के बीच मध्य भारत के ऊपर सक्रिय पूर्व-पश्चिम शियर ज़ोन वर्षा के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है।

मौसम विश्लेषण के अनुसार राजस्थान का निम्न दाब क्षेत्र 5.8 किलोमीटर तथा बंगाल की खाड़ी का निम्न दाब क्षेत्र लगभग 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है। बंगाल की खाड़ी वाला सिस्टम अगले दो से तीन दिनों में और अधिक सशक्त होने की संभावना है, जिससे पूर्वी भारत और मध्य भारत में वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में क्या स्थिति रही?

मध्य प्रदेश में इंदौर संभाग के अधिकांश तथा उज्जैन संभाग के अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हुई।

रीवा क्षेत्र में बारिश

प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा हनुमना (रीवा) में 38 मिमी, कट्ठीवाड़ा (अलीराजपुर) में 37 मिमी, उमरेठ में 27.4 मिमी, पानसेमल में 26.6 मिमी, महेश्वर में 23 मिमी, रावटी में 21 मिमी तथा उदयनगर में 20 मिमी दर्ज की गई।

निवाड़ी में सबसे अधिक गर्मी

अधिकतम तापमान पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में 35.2°C, चित्रकूट 35.0°C, खजुराहो एवं शिवपुरी 34.0°C रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 18.8°C दर्ज किया गया। इंदौर में 52 किमी/घंटा की अधिकतम हवा चली, जबकि बुरहानपुर, सीहोर और रायसेन में 41 किमी/घंटा तक झोंके दर्ज किए गए।

भोपाल का तापमान

भोपाल में अधिकतम तापमान 29.4°C, न्यूनतम 23.2°C, पिछले 24 घंटों में 1.6 मिमी वर्षा तथा 1 जून से अब तक 519 मिमी वर्षा दर्ज की गई।