भोपाल

पहली कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सीएम ने लिया गृह विभाग, किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग? देखें पूरी लिस्ट

एमपी में सीएम मोहन यादव की पहली कैबिनेट में विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने जहां गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन का जिम्मा लिया है, यहां जानें उपमुख्यमंत्रियों समेत अन्य मंत्रियों को कौन-कौन सी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं? देखें पूरी लिस्ट...

2 min read
Dec 31, 2023
cm_mohan_yadav_cabinet_minister_and_their_portfolios_full_list_here.jpg

एमपी में सीएम मोहन यादव की पहली कैबिनेट में विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने जहां गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन का जिम्मा लिया है, वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को भी उनके विभाग की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। यहां जानें उपमुख्यमंत्रियों समेत अन्य मंत्रियों को कौन-कौन सी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं?

28 मंत्रियों ने ली थी शपथ

बता दें कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के साथ ही चार राज्यों के चुनावी नतीजे आए थे। इन चुनावों में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई और अपनी सरकार बनाई। मध्य प्रदेश में सीएम के रूप में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी। सीएम की शपथ के बाद उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कुछ दिन पहले एमपी का पहला कैबिनेट विस्तार भी हुआ था। एमपी के पहले कैबिनेट विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को शनिवार को उनके विभागों का कार्यभार भी सौंप दिया गया।

उपमुख्यमंत्री संभालेंगे ये विभाग

कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जहां वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का कार्यभार दिया गया है।

यहां पढ़ें किसे दी कौन सी जिम्मेदारी

* बीजेपी के वरिष्ठ नेता और इंदौर-1 सीट से विधायक कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन विभाग और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

* डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी पहले वित्त मंत्रालय संभाल चुके हैं।

* मध्य प्रदेश सरकार में सिंधिया के करीबी तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

* गोविंद राजपूत को खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग।

* प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा मंत्रालय।

* निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।

* विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण विभाग।

* उदय प्रताप सिंह को परिवहन विभाग और नागर सिंह को वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

* चैतन्य कश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

* विधायक राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग।

* करण सिंह वर्मा को राजस्व विभाग।

* सम्पतिया उइके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग।

* एदल सिंह कंषाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग।

* विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपति प्रबंधन।

* नारायण सिंह कुशवाहा को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग।

* इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Updated on:
31 Dec 2023 09:39 am
Published on:
31 Dec 2023 09:38 am