आपको बता दें कि देश की दोनों प्रमुख सियासी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है. साल 2019 में प्रदेश 29 में 28 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था, जबकि कांग्रेस महज एक सीट पर सिमट कर रह गई थी। कांग्रेस ने एकमात्र जीत छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से हासिल किया था। यहां से वर्तमान में पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ सांसद हैं। प्रदेश की 29 संसदीय सीटों में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, बैतूल शामिल हैं।