26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाली वाले रैप में ‘भोले’ का नाम, वायरल वीडियो देख महाकाल मंदिर के पुजारी बोले, ‘गायकों के घर ढहाओ’

तीन मिनट का सॉन्ग वायरल, वीडियो में रैपर पैंथर और रागा ने वीडियो में त्रिशूल, डमरू, रुद्राक्ष दिखाकर आस्था को पहुंचाई ठेस...
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Dec 2023, 7:50 AM IST

insulting_god_shiva_in_rap_song_ghalat_karam_kare_objection_of_mahakal_prist.jpg

मैंने करम करे...गलत करम करे...। रैपर पैंथर और रागा का तीन मिनट का यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें अश्लीलता के साथ भगवान शिव से जुड़ी वस्तुओं का फिल्मांकन और भोलेनाथ शब्द को गाली के साथ प्रयोग किया है। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने आपत्ति ली है। उन्होंने गाने को बैन करने और इसे लिखने व गाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुजारी का कहना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संज्ञान लेकर गाने पर रोक लगाएं। सनातन से जुड़ा कानून भी बनाएं। इस गाने के लेखक और गायक के मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहिए।

रैपर पैंथर और रागा के सॉन्ग में कई आपत्तिजनक शब्दों के साथ गालियां भी हैं। गाने में महादेव और भोले का नाम भी लिया है। पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश गुरु के साथ अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के प्रदेश सचिव रूपेश मेहता ने कहा, बार-बार हिंदू धर्म पर अश्लील गाने और फिल्म की बातें सामने आती हैं। देवी-देवताओं के नाम पर फिल्म और गाने में अश्लीलता दिखाई जा रही है। इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। गाने के वीडियो में त्रिशूल, डमरू और रुद्राक्ष की माला भी दिखाई गई है।

पुजारी महासंघ पहले भी दर्ज करा चुका है आपत्ति

- रैपर बादशाह सिंह ने ‘सनक’ गाने में अपशब्दों के साथ भोले का नाम लिया था। आपत्ति लेने के पांच दिन बाद बादशाह ने माफी मांगकर 10 दिन में भगवान का नाम गाने से हटाया था।

- फिल्म ‘ओ माय गॉड-2’ की शूटिंग महाकाल मंदिर में हुई थी। इसके दृश्यों पर आपत्ति के बाद फिल्म के 13 से अधिक शॉट हटाए गए थे। अक्षय कुमार के किरदार का नाम बदला था।

- जोमैटो के विज्ञापन में कहा था कि महाकाल दो मिनट में लेकर आएंगे, इस पर आपत्ति के बाद विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा था।