Dhar MP Savitri Thakur PM Narendra Modi New Cabinet PM Narendra Modi Cabinet MP Savitri Thakur News एमपी के पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा धार सांसद सावित्री ठाकुर को भी मंत्री बनाने की चर्चा है।
Dhar MP Savitri Thakur PM Narendra Modi New Cabinet PM Narendra Modi Cabinet MP Savitri Thakur News रविवार को शाम 7.15 बजे दिल्ली में नई एनडीए सरकार शपथ ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली नई केबिनेट पर सभी की नजरें गड़ी हैं। मध्यप्रदेश से इस बार बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीती हैं जिसके कारण मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर भी ज्यादा उम्मीद हैं। हालांकि गठबंधन सरकार होने के कारण बीजेपी की अपनी मजबूरियां हैं और पार्टी के नेता भी इस बात को भली भांति जान—समझ रहे हैं। एमपी के पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा धार सांसद सावित्री ठाकुर को भी मंत्री बनाने की चर्चा है।
सावित्री ठाकुर दूसरी बार सांसद बनी हैं। केबिनेट गठन के पूर्व उन्हें पीएम नरेेंद्र मोदी के आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया गया। हालांकि उन्होंने मंत्री बनने के संबंध में अभी तक कुछ नहीं कहा है पर एमपी के बड़े बीजेपी नेता ने उनसे मुस्कुराकर कहा— आप मंत्री बन गईं।
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष दलित नेता अंतरसिंह आर्य ने सांसद सावित्री ठाकुर से यह बात कही। पीएम हाउस जाते समय अंतरसिंह आर्य ने सांसद सावित्री ठाकुर से कहा— आप मंत्री बन गईं हैं। सांसद सावित्री ठाकुर इसके जवाब में मुस्कुरा उठीं।
इससे पहले एमपी के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता जगदीश देवड़ा ने भी सावित्री ठाकुर को मंत्री बनाने के बारे में इशारा कर दिया था। शनिवार को उन्होंने बिना नाम लेते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश से एक महिला मंत्री जरूर बनेगी, यह तय है। दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने महिला मंत्री बनाने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार ही 33 फीसदी महिला आरक्षण लेकर आई है। ऐसे में मंत्रिमंडल में महिलाओं को समुचित स्थान देना लाजिमी है।