
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोग पहले ही पेट्रोल-डीजल के ज्यादा दाम चुकाते हैं, ऐसे में सोमवार को सुबह को डीजल ने बड़ा झटका दे दिया है। उसके दाम अब तक के उच्चतर स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पेट्रोल भी 13 पैसे बढ़कर 83.64 रुपए पर पहुंच गया है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे समय में हुई है जब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भोपाल की आम जनता इसे महंगाई बढ़ने का अलर्ट मान रही है।
यह है भोपाल के दाम
भोपाल में सोमवार को डीजल 15 पैसे महंगा होकर 73.21 रुपए हो गया है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इससे पहले रविवार को 73.06 पैसे बिका।
-इसके अलावा पेट्रोल भी सोमवार को 13 पैसे बढ़कर 83.64 रुपए लीटर हो गया है। इससे पहले 29 मई को 84 रुपए 11 पैसे लीटर हो गया था। जबकि एक जनवरी को अब तक पेट्रोल में 8.72 रुपए औरडीजल में 10.84 रुपए महंगा हो गया है।
दिल्ली में पहले ही टूटे रिकॉर्ड
दिल्ली सहित देश के कई शहरों में डीजल के दाम ने सोमवार को रिकार्ड तोड़ दिया है।
-पेट्रोल भी उच्चतम स्तर के पास पहुंच गया है।
-तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के मुताबिक दिल्ली के साथ ही कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत में रिकॉर्ड बढोत्तरी हुई है।
-गौरतलब है कि डीजल के दाम दिल्ली में 14 पैसे महंगा होकर 69.32 रुपए लीटर पहुंच गया।
-कोलकाता में 14 पैसे बढ़कर रिकॉर्ड तोड़ 72.16 रुपए पहुंच गया।
-चेन्नई में 15 पैसे महंगा होकर डीजल 73.23 रुपए पर पहुंच गया।
-मुंबई में भी 15 पैसों की बढ़ोत्तरी हुई है। अब वहां डीजल 73.59 रुपए पर पहुंच गया है। एक जून के बाद यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
-जबकि दिल्ली में पेट्रोल के दाम 11-11 पैसे बढ़ गए हैं। यहां 77.78 रुपए सोमवार को सुबह भाव था। इसके अलावा मुंबई में 85.20 रुपए और चेन्नई में 80.80 रुपए लीटर हो गया।
भोपाल में वाहन चालक नाराज
भोपाल के वाहन चालक आए दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार इस वृद्धि पर लगाम लगाने की कोई कोशिश नहीं कर रही है।
-प्राइवेट कंपनी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करना सरकार के बस की बात नहीं है।
-वहीं सतीश शर्मा कहते हैं कि इस बार चुनाव में जनता जवाब देगी, तब पता चलेगा।
-अशोका गार्डन निवासी एहतेशाम उद्दीन कहते हैं कि सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण करना चाहिए। अब डीजल के दाम बढ़ा दिए, अब इससे जुड़ी सभी महंगाई बढ़ जाएगी। इसका खामियाजा जनता को ही तो भुगतना पड़ेगा।