Digvijay Singh: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के वीडी शर्मा को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी ने X पर दिग्विजय सिंह पर साधा जमकर निशाना..।
Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बुरे दिन चल रहे हैं और उन्हें उनके बेटे-बेटी राघौगढ़ के किले में तक प्रवेश नहीं करने देते हैं..ये बातें प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखी हैं। आशीष अग्रवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह पर और भी कई हमले बोले हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह के द्वारा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एमपी की सियासय में बवाल मचा हुआ है और भाजपा लगातार दिग्विजय पर हमले कर रही है।
मध्यप्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर करारा हमला बोला है। आशीष अग्रवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है- दिग्विजय सिंह के बुरे दिन देखिये-
दिग्विजय सिंह, राजनैतिक पुरुषार्थ को ललकारने से पहले याद रखें कि
और हां… संलग्न वीडियो पुन: सुन लेना जो आपके आंतकियों की हिमायत और कदमताल वाले कुरूप चरित्र को सार्वजनिक और प्रमाणित करते हैं।
वो कौन सा चाल, चेहरा और चरित्र है जिस कारण आपके बेटे और बेटी आपको राघौगढ़ किले में प्रवेश नहीं देते हैं?
इसलिए दिग्वियज सिंह, ज्यादा मुंह मत खुलवाओ, अपने स्तरहीन शब्दों के लिए सार्वजनिक माफी मांगों…
इसके बाद आशीष अग्रवाल ने एक शायरी भी लिखी है- साथ ही किसी शायर के इस शेर पर गौर भी फरमा लो !
''दुनिया ये मोहब्बत को मोहब्बत नहीं देती,
इनाम तो बड़ी चीज़ है कीमत नहीं देती,
देने को मैं भी दे सकता हूँ गाली उसे,
मगर मेरी तहजीब मुझे इज़ाज़त नहीं देती।''