दिग्विजय ने कहा कि 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं, कि जनसंख्या बढ़ोतरी को लेकर मुसलमानों से कोई खतरा नहीं।
भोपाल. अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर ऐसे मुद्दे को छेड़ दिया है, जिसकी चर्चा प्रदेश में शुरु हो गई है। दिग्विजय ने अब हिंदू-मुसलमान की आबादी को लेकर दावा किया है। दिग्विजय ने कहा कि 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं, कि जनसंख्या बढ़ोतरी को लेकर मुसलमानों से कोई खतरा नहीं। अगर किसी को इसपर संदेह है, तो मैं चर्चा को भी तैयार हूं।' इस दौरान दिग्विजय ने हिंदू-मुस्लिम जन्म दर के आंकड़ों की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया। दिग्विजय का ये बयान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
दिग्विजय सिंह के इस बयान का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया गया है। वीडियो में दिग्विजय सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि, 'एक अध्ययन में सामने आया है कि, 1951 के बाद से मुसलमानों में जन्म दर में गिरावट हिंदुओं की तुलना में अधिक हुई है। आज मुसलमानों में जन्म दर 2.7 प्रतिशत और हिंदुओं में 2.3 प्रतिशत है। इस दर के हिसाब से 2028 तक हिंदुओं और मुसलमानों में जन्म दर बराबर हो जाएगी।' बताया जा रहा है कि, दिग्विजय सिंह ने ये बयान 22 सितंबर को एक कार्यक्रम में दिया था।
देखें खबर से संबंधित वीडियो....
दिग्विजय ने में कही ये बात
अपने भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'ये कहते हैं कि, मुसलमान जनसंख्या वृद्धि करते हैं, दर्जनों बच्चे पैदा करते हैं। दस साल-बीस साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। मैं चुनौती देता हूं कि, जो भी चाहे मुझसे चर्चा कर ले। आज सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों के जन्म दर में गिरावट ज्यादा है। 2028 तक देश में जनसंख्या स्थिर हो जाएगी। ये लोग हिंदू-मुसलमान के बीच आबादी का खतरा पैदा करके राजनीति करते हैं। जबकि, असलियेत ये है कि, खतरा किसी से किसी को को नहीं है।'
दिग्विजय पर गृहमंत्री का पलटवार
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटलवार किया है। नरोत्तम में दिग्विजय को चचा जान कहते हुए कहा- वो देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम के बीच तुलना करके पूरे देश को हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिकता की तरफ धकेलना है। ये दिग्विजय का मूल एजेंडा है। नरोत्तम ने आगे कहा कि, ये जो कांग्रेस के चचा जान हैं, इनके पूरे हफ्ते के ट्वीट उठाकर देख लो, कहीं न कहीं धार्मिक विभाजन या हिंदू-मुस्लिम विभाजन। करते हुए दिख जाएंगे।