सोचने समझने का मौका दीजिए...
भोपाल। राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी एंव पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज भोपाल पहुंचे। दिग्विजय सिंह प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार भोपाल आए। लोगों ने जब दिग्विजय सिंह से प्रश्न किए तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि उम्मीदवार बनने के बाद पहले दिन आज भोपाल आया हूं, सोचने समझने का मौका दीजिए।दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं , कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। मैं तो बस उम्मीदवार हूं। और 23 मई को पता चल जाएगा कि कांग्रेस का 30 वर्षो का वनवास खत्म हो रहा है या नहीं।
सासंद ज्ञान सिंह को मनाने पहुंची हिमाद्रि सिंह..
लोकसभा के वर्तमान सासंद ज्ञान सिंह के टिकट कटने के बाद सासंद ज्ञान सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सासंद ज्ञान सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद बीजेपी से शहडोल कि प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने ज्ञान सिंह को मनाने पहुंची। माना जा रहा है ज्ञान सिंह भाजपा नेतृत्व के टिकट बटवारे से नाराज चल रहे है। हिमाद्री सिंह कीज्ञान सिंह से मुलाकात नहीं हो सकी।
उधर ज्ञान सिंह का कहना है कि पार्टी ने मुझे टिकट का आश्वान दिया और कहां आप जाये और प्रचार करें लेकिन उसके बाद मेरा टिकट काटा गया। मैं गरीब हूं इसलिये मेरा टिकट काटा गया। गौरतलब है टिकट नहीे मिलने के बाद ज्ञान सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए हिमाद्री सिंह के लिए प्रचार करने से मना कर दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
ज्ञान सिंह ने कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की पार्टी ने किसे टिकट दिया है, लेकिन उन्हें अफसोस है कि बिना किसी कारण के उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि जिसे मैंने उपचुनाव में हराया था अब उसके समर्थन में वोट कैसे मागूंगा।