भोपाल

दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद करने की अपील, शहर में लगाए गए पोस्टर

दिग्विजय सिंह ने कहा था- भगवा पहनकर मंदिरों में रेप हो रहा है।
2 min read
• •
Sep 19, 2019
दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद करने की अपील, शहर में लगाए गए पोस्टर
दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद करने की अपील, शहर में लगाए गए पोस्टर

भोपाल. अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह भगवा रंग को दिए बयान के बाद सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ विवाद बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ पोस्टर चिपकाये गये हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भगवा पहनकर मंदिरों में बलात्कार किया जा रहा है।

क्या लिखा है पोस्टरों में
भोपाल में रात के अंधेरे में दिग्विजय के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर लगाने वाले में निवेदक की जगह हिन्दू समाज लिखा हुआ है। पोस्टर में दिग्विजय सिंह की फोटो के साथ लिखा है- हिन्दू समाज की यही पुकार हिन्दू विरोधी दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद हों बंद हों।

कई मंदिरों के बहार लगाए गए पोस्टर
दिग्विजय सिंह के खिलाफ ये पोस्टर राजधानी भोपाल के कई मंदिरों के सामने चिपकाये गये हैं। भोपाल के परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर और साईं मंदिर समेत कई मंदिरों के सामने दिग्विजय के बैन के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि ये पोस्टर किसने लगाए हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
भोपाल में मंगलवार को संत समागम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था- सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है। बाकि जितने भी धर्म हैं वो अलग-अलग विचार धारा के द्वारा उत्पन्न हुए हैं। लेकिन आज विश्व में अगर कोई सबसे प्राचीनतम धर्म है तो वो है सनातन धर्म। सनातन धर्म का कभी अंत नहीं हो सकता है। लोग अपना परिवार छोड़कर साधु-संत बनते हैं, लेकिन आज भगवा पहनकर लोग चूर्ण बेच रहे हैं और बलात्कार कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- आज भगवा पहनकर मंदिरों में रेप किया जा रहा है। ऐसा करने वाले लोगों को ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा।

Updated on:
19 Sept 2019 11:55 am
Published on:
19 Sept 2019 09:57 am