भोपाल

VIDEO: रात 3 बजे मजार पहुंचे हिन्दूवादी दिग्विजय सिंह, चुनाव आते ही जनता को बांटे नोट

VIDEO: रात 3 बजे मजार पहुंचे हिन्दूवादी दिग्विजय सिंह, चुनाव आते ही जनता को बांटे नोट

2 min read
Mar 30, 2019
VIDEO: रात 3 बजे मजार पहुंचे हिन्दूवादी दिग्विजय सिंह, चुनाव आते ही जनता को बांटे नोट

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा चुनाव से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। चुनाव जीतने के लिए दिग्विजय सिंह ने अपने शासनकाल में हुई सियासी भूल के लिए माफी मांगी है तो इन दिनों वो खुद को हिन्दूवादी भी बता रहे हैं। मंदिर में जाकर पूजा पाठ भी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे और कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपनि पिता को सच्चा हिन्दूवादी नेता बताया है। वहीं, दिग्विजय सिंह के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में वो कहं नोट बांटते दिखाई दे रहे हैं तो कहीं मजार में दुआ मांगते हुए।

20-20 के नोट बांटते का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह नोट बांटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सीहोर का है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रचार- प्रसार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के लिए ही दिग्विजय सिंह सीहोर पहुंचे थे। जहां वो अपनी गाड़ी में बैठने से पहले वहां मौजूद लोगों को 20 रुपए के नोट बांटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी इसे आचार संहिता का उल्लघंन मानते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है।

भाजपा नेता ने शेयर किया मजार जाने का वीडियो
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने दिग्विजय के दरगाह जाने का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में उन्होंने लिखा है- 'भोपाल आने से पहले ही रात करीब 3 बजे दिग्विजय सिंह रायसेन स्थित हज़रत पीर फतेह उल्लाह शाह चिश्ती रहमत उल्लाह अलय की दरगाह पर गए और दुआ मांगी। हिंदूवादी दिग्विजय।'

मंदिर में पूजा की फोटो बेटे ने की ट्वीट
वहीं, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने दिग्विजय सिंह के मंदिर जाने की फोटो पोस्ट की है। उन्होंने दिग्विजय सिंह की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बुद्ध धाम बविहार कोलार रोड, भोपाल में दाता के साथ दर्शन का सुअवसर प्राप्त हुआ। इससे पहले दिग्विजय सिंह गुफा मंदिर भी पहुंचे थे।

आरएसएस का मुझसे बैर क्यों
दिग्विजय सिंह ने कहा था- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से मेरा कोई विवाद नहीं है और संघ यदि हिन्दुओं का संगठन है तो वह भी हिन्दू हैं फिर उनसे बैर क्यों।

Published on:
30 Mar 2019 12:07 pm
Also Read
View All