7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो सीनियर IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IAS Transfer in MP : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। दो सीनियर आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये फेरबदल उच्च प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
IAS Transfer in MP

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Photo Source- Patrika)

IAS Transfer in MP :मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राजधानी भोपाल में स्थित शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। ये फेरबदल उच्च प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है। जारी आदेश के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जबकि, 1994 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान का प्रभार दिया गया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा।

अरविंद कुमार दुबे को अतिरिक्त जिम्मेदारी

वहीं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार दुबे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क (Director Public Relations), मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में राज्य कृषि उद्योग विकास निगम में भी पदस्थ हैं।

विभागीय कामकाज में आएगी गति

संजय शुक्ला को गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार मिलने से विभागीय कामकाज में नई गति आने की उम्मीद है। वहीं शिवशेखर शुक्ला को GAD जैसे संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो सभी विभागों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।