जब गौर बोले- चिंता मत करो मैं 100 साल रहूंगा इस सदन में

गौर ने IPS अफसरों की तारीफ की, बोले- हमारे 99 प्रतिशत आईपीएस ईमानदार
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2016, 6:42 AM IST
babulal gaur
babulal gaur
भोपाल.
गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने विधानसभा में कहा कि भोपाल में जल्द ही डीएनए टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए फॉरेंसिक लैब का विस्तार किया जा रहा है। राजधानी के कटारा हिल्स में नया थाना खोला जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में 11 नए थाने और 21 नई पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। कई चौकियों को थाने में परिवर्तिन किया जाएगा। अगले दस साल में हर पुलिसकर्मी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।


गौर ने सदन में अपने विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा इस साल भोपाल, सतना, सिंगरौली, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, रायसेन में 11 नए थाने खोलेंगे। आधा दर्जन पुलिस चौकियों को उन्नयन कर थाने का रूप दिया जाएगा। 61 शहरों में 1972 स्थानों पर लगभग 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 429 करोड़ की योजना स्वीकृत की है। हर साल छह हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें.....#Onedayiwill: विधानसभा से लेकर मंत्रालय तक सबकुछ गुलाबी


मैं 100 साल रहूंगा सदन में

गौर जब दस साल में पुलिसकर्मियों को आवास देने की बात बोल रहे थे, कांग्रेस के जीतू पटवारी ने टोका। इस पर गौर ने कहा, अभी हमारा ही राज रहेगा भैया। आप चिंता मत करो 10-20 साल हम ही रहेंगे। पटवारी ने इस पर कहा कि आप दस साल नहीं तीस साल जिएं, इस पर गौर बोले, मैं 100 साल तक रहूंगा इस विधानसभा के अंदर।


99 प्रतिशत आईपीएस ईमानदार
गौर ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने वर्तमान और पूर्व के तीन-तीन डीजीपी की तारीफ की है, मैं बताना चाहता हूं कि हमारे 99 प्रतिशत आईपीएस ईमानदार हैं।

ये खबर भी पढ़ें....सूर्यग्रहण: 320 साल बाद विशेष योग, हम पर होगा ऐसा असर

अमेरिका से मुकाबला नहीं
कांग्रेस विधायक मुकेश नायक ने अमेरिका की तरह पुलिस को अत्याधुनिक बनाने की पैरवी की थी, इस पर गौर ने कहा कि अमेरिका धनी देश है। दुनिया के सबसे अमीर देश से हमारा मुकाबला करना संभव नहीं है।

हथियार लेकर निकलते हैं बजरंगी
गृह विभाग की चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने हबीबगंज थाने के चंद कदमों की दूरी पर ज्वैलर्स के यहां चोरी का जिक्र किया। साथ कहा कि शौर्य दिवस के नाम पर विहिप और बजंरग दल के लोग खुले आम हथियार लेकर निकलते हैं, इन्हें रोकिए। सांप्रदायिक दंगों का भी जिक्र किया। मुकेश नायक ने भी एनसीआरबी के आंकड़ों के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रतनगढ़ हादसे की दोनों रिपोर्ट सदन के पटल पर नहीं रखे जाने पर विरोध जताया। गौर ने कहा कि हर छोटी-बड़ी घटना को सांप्रदायिक दंगे से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह आपसी विवाद और झगड़े हैं।
Published on: