भोपाल

उपहार में भूलकर भी ना दें और न ही लें ये चीजें,वरना…

यदि इन बातों का ध्यान नहीं रखा जाता है तो ये उपहार किस्मत बिगाड़ भी सकते हैं...
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2018, 2:28 PM IST
gift

भोपाल। किसी के जन्मदिन पर या किसी की शादी की वर्षगांठ पर या किसी और समय हम अपनों को उपहार यानि गिफ्ट देते ही है। अपने चहेतों को उपहार देना एक अच्छी परंपरा और आदत भी मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ उपहार ऐसे भी हैं जिन्हें देने से या लेने से समाने वाले को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष विजय शास्त्री के अनुसार ज्योतिष के मुताबिक उपहार देते समय यदि कुछ खास बातों को ध्यान रखा जाए तो उपहार भी किस्मत बना देते हैं वहीं यदि इन बातों का ध्यान नहीं रखा जाता है तो ये उपहार किस्मत बिगाड़ भी सकते हैं...
1. कभी किसी को पानी से संबंधित चीजें दें और ना ही लें।
2. जिस क्षेत्र में काम करते हों उससे संबंधित चीजें तोहफे में ना दें।

3. तोहफे में लोहे से बनी कोई नुकली चीज आदि को ना दें।
4. कभी भी शुभचिंतक को अपना पेन भी गिफ्ट ना करें।
5. कभी भी शुभचिंतक को अपना पेन भी गिफ्ट ना करें।

ऐसे भी मिलती है दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी...
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा कई तरह से आ सकती है। कहा जाता है कि हर मनुष्य की अपनी एनर्जी होती है, जो हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी कुछ चीजें होती हैं दूसरों की जो हमें उपयोग में नहीं लेनी चाहिए। इन चीजों के उपयोग से आपको दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड सकता है।

जो जानकारी हम आपके इस आलेख के जरिए दे रहे हैं, उसके लिए हम यह दावा नहीं करते हैं यह सत्य व सटीक हैं।
इन पर अमल करने से पहले आप इस क्षेत्र के विशेषज्ञ से जरूर सलाह मशविरा करें। फिर भी आइये डालते हैं एक नजर उन चीजों पर जो दूसरों की हैं और जिनका उपयोग स्वयं के लिए नहीं करना चाहिए...

1. कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है। इससे उस व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पडता है।
2. इसी तरह से किसी दूसरे व्यक्ति के कपडों और रूमाल को काम में नहीं लेना चाहिए। किसी अन्य के पहने हुए कपडों को कभी न पहनें। कहा जाता है इससे उन दो व्यक्तियों में तनाव बढने और लडाई-झगडे होने की संभावना बन जाती है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथों में पहनने वाली घडी भी किसी और की नहीं पहननी चाहिए। इससे आपको स्वयं के कार्यों में असफलता और आर्थिक नुकसान उठाना पड सकता है। घडी हमेशा स्वयं की ही पहननी चाहिए।

Published on: