वृंदावन नगर, राज सम्राट नगर, जीत होम्स, सागर लेक व्यू, श्रवण कांता, बसंत कुंज, भेल नगर, छत्तीसगढ़ कॉलोनी, अभिनव होम्स और जनकपुरी के रहवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। नागरिकों की मांग है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन अंडरपास के स्थान का पुनः तकनीकी परीक्षण कराया जाए और उसे वृंदावन नगर के मुख्य मार्ग के ठीक सामने निर्मित किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली जनहानि से बचा जा सके।