भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव का पीएम करने वाले डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमार्टम

Twisha Sharma Case- जांच संबंधी गड़बडिय़ों पर शीर्ष कोर्ट सख्त, देर रात भोपाल पहुंची एम्स दिल्ली की टीम, आज दोबारा पोस्टमार्टम
2 min read
May 24, 2026
Doctor who conducted actor Sushant Singh post-mortem will perform Twisha sharma post-mortem
Doctor who conducted actor Sushant Singh post-mortem will perform Twisha sharma post-mortem

Twisha Sharma Case- एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री में शनिवार को भी कई घटनाक्रम घटे। मॉडल की भोपाल में ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में देश की शीर्ष कोर्ट ने संज्ञान ले लिया। सुप्रीम कोर्ट ने जांच संबंधी गड़बडिय़ों पर सख्ती दिखाई। इधर, ट्विशा के पति आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड पर लिया। कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त करने का भी आदेश दिया। शनिवार देर रात दिल्ली एम्स की टीम भोपाल आ गई। यह टीम आज ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। खास बात यह है कि दिल्ली एम्स की टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुधीर गुप्ता भी शामिल हैं। वे फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सहित कई चर्चित केस में भी पोस्टमार्टम कर चुके हैं।

गिरीबाला की भूमिका पर फिर सवाल

केस में ट्विशा शर्मा की सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि गिरीबाला को बयान के लिए 3 नोटिस दिए गए पर वे नहीं आईं। जांच में सहयोग न करने पर सरकार की ओर से कोर्ट में भी आवेदन लगाया गया है।

सास की जमानत पर सुनवाई कल

सास गिरीबाला की अग्रिम जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट में दो याचिका लगाई गई हैं। एक में ट्विशा के पिता नवनिधि ने जमानत को चुनौती दी है। इधर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया, गिरीबाला ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया। दोनों याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई होगी।

रविवार को एम्स भोपाल में टीम दोबारा पोस्टमार्टम

ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने शनिवार देर रात एम्स दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची। रविवार को एम्स भोपाल में टीम दोबारा पोस्टमार्टम करेगी।

अभिनेता सुशांत के शव का पीएम करने वाले डॉक्टर आए

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड को ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा है। डॉ. सुधीर गुप्ता फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सुनंदा पुष्कर केस में भी पोस्टमार्टम कर चुके हैं। इधर टीम ट्विशा के ससुराल भी जा कर क्राइम सीन रीक्रिएट भी कर सकती है।

ट्विशा केस: प्रमुख घटनाक्रम

ट्विशा केस में शीर्ष कोर्ट ने लिया संज्ञान
जांच संबंधी गड़बडिय़ों पर दिखाई सख्ती
कल सीजेआइ की बेंच में होगी 'सुप्रीम' सुनवाई
आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर
पासपोर्ट भी जब्त
संस्थागत पक्षपात के आरोपों पर होगी कार्रवाई
आज दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम
देर रात भोपाल आई एम्स दिल्ली की टीम

Updated on:
24 May 2026 07:18 am
Published on:
24 May 2026 07:08 am