भोपाल

यहां लगने वाले जाम से वाहन चालकों को मिलेगी राहत

लालघाटी आर ओ बी शुरू, एयरपोर्ट तक यातायात होगा सुगम

2 min read
Nov 06, 2018
dovelepment news
यहां लगने वाले जाम से वाहन चालकों को मिलेगी राहत

भोपाल/संत हिरदाराम नगर. भोपाल-ब्यावरा प्रोजेक्ट में शामिल लालघाटी ओवरब्रिज अंतत: एन एच ए आई प्राधिकरण द्वारा 7 माह में टू-लेन ब्रिज बनाकर तैयार कर शुक्रवार सुबह 7 बजे लोगों को सौंप दिया। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर सहित रेलवे एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव आचार संहिता होने से जन प्रतिनिधि लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं रहे। इस मार्ग से टू-लेन ब्रिज चालू कर दिया गया। ब्रिज चालू होने से अब लम्बा जाम लालघाटी फाटक पर नहीं लगेगा। लोगों का आना-जाना सुगम हो सकेगा ।

28 नवंबर 2017 को हुए थे टेंडर और वर्क ऑर्डर
जानकारी के मुताबिक पूर्व में भोपाल ब्यावरा फोर-लेन सडक़ का कार्य ट्रांसटॉय कंपनी को दिया गया था, लेकिन वह इस कार्य को नहीं कर पाई और बीच में छोडकऱ चली गई। करीब 5 वर्षों से इसका कार्य अधर में लटका हुआ था। जनप्रतिनिधियों ने कई बार केंद्र से इस फ्लाय ओवर को बनाने की मांग कर चुके थे। भूतल मंत्रालय इसकी मंजूरी मिलने के बाद एन एच ए आई को सडक़ प्राधिकरण बनाने का का जिम्मा सौंपा।

इस फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 28 नवंबर 2017 को टेंडर जारी हुए थे। अप्रैल 2018 में इस फ्लाय ओवर को बनाने का काम शुरू किया गया। करीब सात माह में यह टू-लेन फ्लायओवर बिज को बनाकर तैयार कर दिया। पिछले दिनों राजधानी वासियों को यह फ्लायओवर आवागमन के लिए सौंप दिया गया।

ये अधिकारी थे मौजूद
जानकारी के मुताबिक सडक़ के प्रोजेक्ट मैनेजर बलकार सिंह एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर एम एल पुरविया, रेलवे मंडल भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी सहित एन एच ए आई व सी डी एस कंपनी के डी पी एम संदीप अग्रवाल, प्रमेंदर सिंह, सिटी इंजीनियर नवीन कुमार, सिटी इंजीनियर से टी विनोद विश्वकर्मा, एवं दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

1000 लोगों को फूल देकर किया स्वागत: शुक्रवार को सुबह 7 बजे जब रेलवे ओवरब्रिज लोगों के आवागमन के लिए लोकार्पण किया गया, उस दौरान करीब 1000 लोगों को गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया गया। यह कार्य सी डी एस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलकार सिंह के नेतृत्व में किया गया ।

भोपाल ब्यावरा फोर-लेन सडक़ में बनाए गए लालघाटी रेलवे ब्रिज के दो-लेन चालू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
धीरज विश्वकर्मा, लालघाटी

ब्रिज के चालू होने से यहां से रोजाना निकलने वाले हजारों लोगों को लालघाटी रेलवे फाटक पर कई मिनटों तक खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्हें यहां लगने वाले भारी जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इसकी वजह यहां फ्लायओवर ब्रिज बनने से यातायात अवरूद्ध नहीं होगा ।
रमेश शाक्य, गांधीनगर

Updated on:
05 Nov 2018 07:10 pm
Published on:
06 Nov 2018 03:30 am