भोपाल

एमपी के तीन जिलों में एक साथ भूकंप के झटके, दहशत में घरों से भागे लोग

Earthquake : खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 30 सेकंड तक धरती में कंपन मेहसूस किया गया है।

2 min read
एमपी के तीन जिलों में एक साथ भूकंप के झटके (Photo Source- Patrika)

Earthquake : मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि, करीब 30 सेकंड तक धरती में कंपन मेहसूस किया गया है। आलम ये था कि, प्रबावित क्षेत्रों में लोग घबराकर घरों से बाहर दौड़ते नजर आए। वहीं, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मांपी गई है। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित अमरावती इलाके में रहा था।

खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन जिले के बड़वाह में बुधवार रात 9 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर करीब 30 सेकंड मेहसूस किया गया। खंडवा में घबराकर लोग घर से बाहर निकल आए।

एमपी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर दिखा असर

एमपी के तीन जिलों में एक साथ भूकंप के झटके (Photo Source- Patrika)

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र खंडवा से 66 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित अमरावती था। जबकि, महाराष्ट्र से सटे खंडवा के पंधाना क्षेत्र में इसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है।

जिले के इन क्षेत्रों में मेहसूस हुए झटके

वहीं, अब तक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से कहीं से भी किसी तरह के जान-माल की हानी की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन का अमला सतर्क है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, खंडवा के पंधाना के ग्राम कोहदड, बोरगांव, रुस्तमपुर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

Published on:
05 Jun 2025 09:08 am
Also Read
View All

अगली खबर