भोपाल

PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आया या नहीं? ऐसे चेक करें

PM Kisan Samman Nidhi :छोटे व सीमांत किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इसके तहत पात्र किसानों के खाते में 6000 रूपए की राशि तीन किश्तों में जमा की जाती है।

2 min read
Sep 13, 2024
pm kisan yojna

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : छोटे व सीमांत किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan samman nidhi yojana)चलाई जाती है। यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसानों के खाते में 6000 रूपए की राशि तीन किश्तों में जमा की जाती है। मध्यप्रदेश के 75 लाख से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

1 फरवरी 2019 में इसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट के दौरान की थी। अब तक इसके 17 किश्तों का लाभ किसान उठा चुके है और 18 वीं किस्त (PM Kishan 18th Installment ) का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सालाना तीन किश्तों में यह राशि दी जाती है। जिसमे हर चार महीने में 2-2 हजार रूपए मिलते है। अगर आप भी इस योजना के बारे में सारी जरुरी जानकारी जानना चाहते है तो यह खबर ध्यान से पढ़े।

ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएसबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए

2. फार्मर्स कॉर्नर पर क्लीक करें
वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद Farmer Corner पर क्लिक करें

    3. 'Beneficiary Status पर क्लिक करें
    Beneficiary Status पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा

    4. जानकारी भरें
    इसमें पूछी गई जानकारी को भरें। जानकारी में आपका नाम, आधार नंबर, खाता नंबर और मोबाईल नंबर मंगा जाएगा। इनफार्मेशन भरने के बाद 'Get Data' बटन पर क्लिक करें

    5. इसके बाद स्क्रीन पर आपको आपके भुगतान की गई किश्तों की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

      Published on:
      13 Sept 2024 05:47 pm