चक्रवाती तूफान 'तितली' Typhoon titli हुआ भयानक...
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर आफत मडरानी शुरू हो गई है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान तितली का असर मध्यप्रदेश में भी Effects of Titli Cyclone होगा। भले ही MP में इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी क्षेत्र में होने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद इसका काफी असर राजधानी भोपाल के मौसम पर भी पड़ेगा।
मौसम के जानकार व विभाग से रिटायर्ड एके शर्मा के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक इसके चलते आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं। लेकिन पूर्व मध्यप्रदेश Effects of Titli Cyclone in MP with all updates में जिनमें शहडोल, डिंडोरी, अनुपपुर, सतना, सीधी,जबलपुर,बालाघाट, सिवनी में इस दौरान बारिश का दौर चल सकता है।
'तितली' चक्रवाती तूफान...
बंगाल की खाड़ी में 'तितली' नामक चक्रवात सक्रिय है, जो ओडिशा के समुद्री तट से पश्चिम बंगाल की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने 'तितली' को भीषण चक्रवात बताया है।
मौसम के जानकारों के अनुसार 'तितली' मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते खास तौर से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में करीब 36 घंटे तक इसका असर रहेगा। वहीं इसके चलते कई जिलों में तापमान गिरेगा।
बताया जाता है कि चक्रवाती तूफान 'तितली' Effects of Titli Cyclone with all update भयानक हो गया है। चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 'तितली' तूफान के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
- गुरुवार सुबह तूफान ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया।
मध्यप्रदेश का हाल...
कुल मिला कर मौसम के जनकारों का कहना है कि आगामी दिनों में बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली Effects of Titli Cyclone in MP जिलों के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि भोपाल में भी मौसम के बदलाव Effects of Titli Cyclone at MP in hindi with all update के रूप में इसका असर देखने को मिल सकता है।
यूपी में भी दिखेगा असर...
वहीं एके शर्मा के अनुसार तितली तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। उनके अनुसार पूर्वी यूपी में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।
दो से तीन दिन तक रहेगा असर...
मौसम के जानकार शर्मा के अनुसार तितली तूफान का असर अगले कुछ दिनों तक रहने की संभावना है। ओडिशा के तट से टकराने के बाद से तूफान 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।
लेकिन चुंकि तूफान छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ यूपी जाएगा, ऐसे में पूर्वी यूपी के मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिलगा। आज से तीन दिन तक आसमान में बादल छा सकते हैं और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।