भोपाल

मुंबई-दिल्ली में जॉब, मां बनने एमपी के इस शहर में एग फ्रीजिंग, जानें एग्स फ्रीज के लिए सही उम्र और खर्च

Egg Freezing Best Age: पहले कॅरियर बाद में बच्चा, युवतियों में देर से मां बनने का ट्रेंड, राजधानी भोपाल में सालाना 80 से 90 मामले, शादी के बाद गर्भधारण में न आए समस्या इसलिए कर रहीं इंतजाम...

2 min read
Oct 07, 2024
Egg Freezing in Bhopal mp

Egg Freezing best age: राजधानी में बीते दो सालों में एग फ्रीजिंग का चलन दोगुनी रफ्तार से बढ़ा है। कॅरियर की प्राथमिकता और फिर बच्चे की चाह इसकी बड़ी वजह है। शहर के निजी आइवीएफ केंद्रों में 25 से 35 साल की 80 से 90 युवतियां हर साल अपने अंडाणु सुरक्षित कराती हैं। ताकि उम्र बढऩे पर उन्हें संतान सुख से वंचित न होना पड़े।

एग फ्रीज पर डेढ़ लाख का खर्च आता है। इसके बाद 20 से 30 हजार सालाना खर्च होता है। देर से शादी बड़ी वजह: समय के साथ जीवनशैली में बदलाव के कारण शादियां देर से हो रहीं हैं। जिससे गर्भधारण में कठिनाई होती है। यही वजह है कि युवतियां स्वस्थ और अच्छी क्वालिटी के अंडाणु सुरक्षित करा रहीं हैं।

केस 1- पेशे से एक्टर, अभी शादी का इरादा नहीं

अरेरा कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती पेशे से एक्टर हैं। उनका फिलहाल अभी शादी का इरादा नहीं हैं। उनकी प्राथमिकता करियर है। इसलिए उन्होंने अपने अंडाणु को फ्रीज करवाया है। वे कहती हैं शादी के बाद एक बड़ी जिम्मेदारी के प्रति मानसिक रूप से तनाव मुक्त हैं।

केस 2- सही लाइफ पार्टनर नहीं मिला,इसलिए…

शहर के कोहेफिजा में रहने वाली 33 वर्षीय एक युवती ट्रेवल राइटर का काम करती हैं। काम के सिलसिले के कारण वह लगातार बाहर रहती हैं। सही लाइफ पार्टनर नहीं मिलने की वजह से अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने ने भी एग फ्रीज करवाया है।

क्या है एग फ्रीजिंग (What is Egg Freezing)

ओवरी के अंदर छोटे-छोटे अविकसित एग होते हैं। उन्हें इंजेक्शन देकर विकसित किया जाता है। एग फ्रीङ्क्षजग के लिए 12-13 इंजेक्शन दिए जाते हैं। फिर सर्जिकल प्रक्रिया से अंडों को बाहर निकालकर इन्हें लैब में स्टोर किया जाता है। जब महिला प्रेग्नेंट होना चाहती है तो उन एग्स को लैब में स्पर्म के साथ फर्टिलाइज करके भ्रूण बनाकर महिला के गर्भाशय (यूटेरस) में इंह्रश्वलांट कर दिया जाता है।

20-30 साल की एज सबसे सही (Egg Freezing Best Age)

एग फ्रीजिंग के लिए 20 से 30 साल अच्छी उम्र होती है। इस उम्र में अंडे ज्यादा फर्टाइल होते हैं। साथ ही संख्या और गुणवत्ता बेहतर होती है। उम्र बढऩे के साथ यह खूबी कम होती जाती है।

-डॉ.मोनिका सिंह, आइवीएफ विशेषज्ञ और सचिव, एमपी आइएसएआर

अब आम महिलाएं भी करवा रही एग्स फ्रीज

चिकित्सकीय मानकों के अनुसार अंडों को दस साल तक फ्रीज यानी उसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन कर सकते है। केवल शादीशुदा सेलिब्रिटी महिलाएं ही नहीं, आम महिलाएं भी एग्स फ्रीज करवा रही हैं। वर्किंग प्रोफेशनल महिलाओं में चलन तेजी से बढ़ा है। 5 साल पहले जहां एक दो महिलाएं ही एग फ्रीजिंग के लिए आती थीं। अब यह संख्या सालना 80 से 90 तक पहुंच गई है।

-डॉ. रणधीर सिंह, स्टेट एआरटी बोर्ड

Updated on:
07 Oct 2024 11:06 am
Published on:
07 Oct 2024 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर