भोपाल

सुरजेवाला का बयान- मोदी सरकार ने जनता को ठगा, शिवराज सरकार ने किए घोटाले

सुरजेवाला का बयान- मोदी सरकार ने जनता को ठगा, शिवराज सरकार ने किए घोटाले
2 min read
Oct 12, 2018
congress
सुरजेवाला का बयान- मोदी सरकार ने जनता को ठगा, शिवराज सरकार ने किए घोटाले

भोपाल। चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में कटौती के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है। वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर भी घोटालों के कई आरोप लगाए।

सुरजेवाला शुक्रवार को भोपाल में थे। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। सुरजेवाला के साथ मीडिया संयोजक प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं।

सुरजेवाला ने इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए एक ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसान फांसी के फंदे पर रहें हैं झूल, भाजपाई खेतों में उगा रहे अनार और फूल। किसानों को उतारा मौत के घाट पर मामा का दुध बिकता है रुपए साठ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी उन्होंने किसान और गरीबों का विरोधी बताया है। उन्होंने शिवराज सरकार की आलोचना की है।

और क्या बोले भोपाल में
-कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। शिवराज सिंह चौहान का असली चेहरा उजागर करने का समय आ गया है।
-मध्यप्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है, लेकिन भयंकर कृष संकट से गुजर रहा है।
-प्रदेश में फसलों के दाम मांगने पर मुख्यमंत्री किसानों की छाती में गोलियां उतार रहे है, पूरे देश मे महिला दुष्कर्म को लेकर मध्यप्रदेश बदनाम है।

-2013 से प्रदेश में 21% किसान आत्महत्या का ग्राफ बड़ा है।
-दुर्भाग्य की बात है मध्यप्रदेश देश मे किसान आत्महत्या करने पर तीसरे नंबर पर है।
-प्याज खरीदी पर प्रदेश में 1100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।
-शिवराज सरकार ने ढाई सौ करोड़ का दाल घोटाला हुआ।
-मंडी में किसानों के सस्ते मूल्य पर भोजन करने के कूपन भाजपाई डकार गए।

और ट्वीट भी किए
पत्रकारवार्ता को संबोधित करने से पहले सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि एक हाथ से दिया, दूसरे हाथ से छीना। उन्होंने पेट्रोल की कीमतों पर यह ट्वीट किया।

सुरजेवाला ने कहा कि 'मोदी जी, एक ही हफ्ते में जनता को कैसे ठगा जाए, ये कोई आपसे सीखे!

Updated on:
12 Oct 2018 03:57 pm
Published on:
12 Oct 2018 03:57 pm