मप्र ऊर्जा नियामक आयोग ने जारी किया बिजली टैरिफ, उपभोक्ताओं को मिली पिछले साल के मुकाबले राहत, एक प्रतिशत से भी कम बढ़ीं दरें।
भोपाल/ मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये एक बार फिर बिजली दर में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश के ऊर्जा नियामक आयोग द्वारा बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस वित्तीय वर्ष के लिये ऊर्जा नियामक आयोग द्वारा बिजली टैरिफ दर में 0.63 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, प्रदेशवासियों के बिजली बिलों पर इसका 264 करोड़ रुपये भार बढ़ेगा, लेकिन अगर पिछले कुछ वर्षों पर गौर किय जाए, तो इस साल बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर कम भार बढ़ा है।
पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष आया कम भार
हालांकि, साल 2018-19 के वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा बिजली बिल की दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन 2019-20 के वित्तीय वर्ष में सीधे 7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बड़ा भार आया था। इसके बाद साल 2020-21 के वित्तीय वर्ष में भी 1.98 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके मुकाबले इस वित्तीय वर्ष यानी 2021-22 में ऊर्जा नियामक आयोग द्वारा 1 फीसदी से भी कम यानी 0.63 की बढ़ोतरी की गई है।
फैक्ट फाइल
- अगर अतिरिक्त जरुरत के अनुसार दाम बढ़ते तो करीब 6.5 फीसदी होती बढ़ोतरी।
पत्रिका एक्सक्लुसिव, बारिश में भीगकर सड़ गई 50 करोड़ की धान - video