12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तगड़ी घेराबंदी, एमपी के विधायकों ने भी खोला मोर्चा

MP Congress : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए एमपी विधायक दल अड़ा, दिल्ली में प्रदर्शन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा— मुख्य चुनाव आयुक्त को हटना होगा
2 min read
Google source verification
एमपी विधायक दल

एमपी विधायक दल Image X @UmangSinghar

MP Congress : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए विपक्षी दल अड़े हैं। उनके खिलाफ तगड़ी घेराबंदी की जा रही है। इसके लिए एमपी के विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा की कठपुतली, जनता के वोट चुराने वाले ज्ञानेश कुमार को हर हाल में जाना होगा।

वोट चोरी के आरोप लगाती कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर और मुखर हो गई है। देशभर के कांग्रेसी इस मुद्दे पर केंद्र और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। मध्यप्रदेश के कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी ने आयोग की मदद से चुनावों में जीत हासिल की है। दोनों की मिलीभगत सामने आ चुकी है। ज्ञानेश कुमार को हर हाल में इस्तीफा देना होगा।

वोट चोरी पर बीजेपी सरकारों को घेरा

कांग्रेस के युवा आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने भी वोट चोरी पर केंद्र और मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकारों को घेरा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों के मकान तोड़ने के मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि अब वोट चोरों की उलटी गिनती शुरू हो गई। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर हैं, और दिल्ली में केंद्र सरकार पर अपनी ही जनता को पिटवाने के आरोप लग रहे हैं।

आखिर ये कैसी सरकार है, जहाँ न जनता सुरक्षित है और न सरकार के भीतर सब कुछ ठीक है?

लगता है अब वोट चोरों की उलटी गिनती शुरू हो गई।

इस बीच मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक दल ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के सभी विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान एवं जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा:

लोकतंत्र, संविधान एवं जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए जननायक राहुल गांधी जी की आवाज़ को मजबूती देने मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल दिल्ली पहुँच चुका है।

भाजपा की कठपुतली, जनता के वोट चुराने वाले ज्ञानेश कुमार को जाना होगा!

📍दिल्ली