भोपाल

Bhopal news: स्मार्ट मीटर से बच रही 40% तक बिजली, 150 यूनिट तक उपभोक्ताओं को मिल रही छूट

Electricity savings: भोपाल में स्मार्ट मीटर ने बिजली बचत की नई आदत विकसित कर दी है। एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता महीने के आखिर में खपत घटाकर 150 यूनिट के भीतर रख रहे हैं।
2 min read
Jul 24, 2026
Electricity consumers: बिजली उपभोक्ताओं को राहत (Photo Source - Patrika)
Electricity consumers: बिजली उपभोक्ताओं को राहत (Photo Source - Patrika)

Electricity consumers: एमपी के भोपाल शहर में बिजली बचत कर बिल घटाने के लिए उपभोक्ताओं का नया व्यवहार सामने आ रहा है। महीने के अंतिम दिनों में ये बिजली खपत 40 फीसदी तक घटा रहे हैं। इससे इनकी खपत 150 यूनिट तक बन रहती है, जिसका लाभ बिजली बिल में मिलता है। जिले में ऐसे एक लाख उपभोक्ता सामने आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर की नियमित मॉनीटरिंग की रिपोर्ट में ये स्थिति सामने आ रही है। जिले में ये उपभोक्ता मिलकर 42 लाख यूनिट तक बिजली बचा रहे है साथ ही बिल को कम करने में सफल हो रहे हैं।

150 यूनिट तक है छूट

तय नियमों के अनुसार 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता से पहले 100 यूनिट के लिए प्रतियूनिट एक रुपए की दर से बिल बनेगा। बचे हुए 50 यूनिट में तय टैरिफ से राशि जोड़ेगे। ऐसे में किसी उपभोक्ता की बिजली खपत 150 यूनिट होती है तो उसका बिल 400 से 500 रुपए के बीच में ही रहता है। जिले में इस समय 4.85 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं।

ये अपनी खपत का रियल टाइम डेटा देख सकते हैं, मौजूदा खपत के आधार पर माह में कितनी अनुमानित खपत होगी, ये भी पता चल जाता है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को टाइम ऑफ दि डे यानि टीओडी के तहत 20 फीसदी की छूट मिलती है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ये छूट रहती है। ऐसे में उपभोक्ता अन्य समय में बिजली उपयोग घटाकर टीओडी के सोलर अवर में ही जरूरी काम करते हैं। बिल ऑनलाइन मैसेज से आता है, इसके लिए तारीख तय है।

ऐसे रखें अपने बिजली खर्च पर नजर

उपाय एप में स्मार्ट मीटर के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां यदि उपभोक्ता डिटेल पहले से दर्ज है तो उसे क्लिक करें, नहीं दर्ज है तो उसे दर्ज करें। डिटेल पर जाएंगे तो यहां पिछले माह की खपत, मौजूदा माह चल रहे खपत और माह का फोरकास्ट होगा। फोरकास्ट 150 के अंदर है तो ठीक है। यदि इससे बाहर जा रहा है तो बिजली खपत को घटाकर इसे लिमिट में लाया जा सकता है। एमडी मध्यक्षेत्र कंपनी ऋषि गर्ग के अनुसार उपभोक्ता स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम से अपनी बिजली खपत पर नजर रख रहे हैं।

Updated on:
24 Jul 2026 10:47 am
Published on:
24 Jul 2026 10:46 am