23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh news: मंगेतर का दिया धोखा नहीं सह पाई 17 साल की छात्रा, 1 फोन कॉल के बाद सबको रूला गई, बोली – गुड बॉय

Female student commits suicide: छात्रा ने मंगेतर के शादी से इनकार करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Female student commits suicide: मंगेतर ने दिया धोखा (Photo Source: AI Image)

Female student commits suicide: मंगेतर ने दिया धोखा (Photo Source: AI Image)

Rajgarh news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ शहर से हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। यहां पर एक 17 साल की नाबालिग छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसने फांसी लगाने के पूर्व अपने मंगेतर को कॉल किया और कहा कि मैं अब फांसी लगा रही हूं। गुड बॉय...थोड़ी देर बाद ही नाबालिग की मौत की खबर आ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से झालावाड़ रेफर कर दिया गया। वहां से भी उपचार के बाद उसे कोटा के निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

शादी से किया था इंकार

पूरे मामले में पुलिस को जानकारी मिली है कि असल में उसके मंगेतर ने शादी करने से इनकार कर दिया था, उसने कहा था कि मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा, दूसरी लड़की से शादी करूंगा। इसी बात से छात्रा आहत थी। काफी दिन से वह शादी का बोल रही थी लेकिन नहीं कर रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है।

छात्रा ने जैसे ही मंगेतर को कॉल किया तो उसके परिजन भी घर पहुंच गए। फंदे पर वह मुर्छित अवस्था पर लटकी मिली थी। इस पर दोनों के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से झालावाड़ रेफर कर दिया गया। वहां से भी उपचार के बाद उसे कोटा के निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

युवक से हो चुकी थी सगाई

बताया जाता है कि काफी समय पहले उसकी सगाई राजस्थान के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी और उसी लड़के से शादी होने वाली थी। लेकिन जब उसने शादी से इनकार किया तो यह बात वह सह नहीं पाई और यह कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर इस पूरी घटना का जिम्मेदार वही युवक है, जिसका नाम छात्रा ने लिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।