
Road Accident (सड़क हादसे में दो की मौत 6 घायल Photo Source- Input)
Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे- 46 गुना रोड पर जोगीपुरा टोल प्लॉजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए उज्जैन जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों में से चार को भोपाल और अन्य हायर सेंटर रेफर किया है। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे समेत दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर पास के बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक ने दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे की ब्यावरा सिविल अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में 52 वर्षीय अजीत पांडे, निवासी चमरोली, उन्नाव और 35 वर्षीय श्यामजी प्रजापति, निवासी जालौन, उन्नाव की मौत की पुष्टि हुई है। देहात पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।
कार में आठ लोग सवार थे और सभी उत्तर प्रदेश के उन्नाव के निवासी थे, जो पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। अवकाश के दौरान सभी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन जा रहे थे। कार चालक मधुराज गौतम (24) पिता चेनसिंह निवासी चौरा उन्नाव ने बताया कि रात में अचानक कार का टायर पंचर हो गया, वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण संतुलन नहीं बना और कार सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से जा टकराई। जिसके कारण ही हादसा हुआ है।
हादसे में चालक मधुराज गौतम, अखिलेश रावत (32), मनोज रावत (37) निवासी धनियाखेड़ा, काशी (55), विकास गौतम (30) निवासी चौरा गांव और श्याम (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से श्याम की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को भोपाल और कुछ को अन्य जगह रेफर किया गया है।
कार चालक ने बताया कि अजीत पांडे कार की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठे थे। वहीं श्यामजी प्रजापति ड्राइवर के बगल कार में आगे बैठे थे, घटना के दौरान दोनों नींद में थे। तभी हादसा हो गया। श्यामजी पीडब्ल्यूडी विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि श्याम ब्यावरा सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, तभी दम तोड़ दिया।
Updated on:
20 Jul 2026 04:21 pm
Published on:
20 Jul 2026 06:49 am
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
