खराब मौसम के कारण आई तकनीकी खराबी के चलते की गई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फ्लाइट की मंगलवार को भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि, बिगड़े मौसम के चलते विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते विमान की इमरजैंसी लैंडिंग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के चलते फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे भोपाल के राजाभोज विमानतल पर इमरजैंसी लैंड किया गया है। बता दें कि, कांग्रेस के ये दिग्गज नेता बेंगलुरु से दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट में सवार थे। राहुल और सोनिया गांधी की मौजूदगी को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा विमान
राहुल गांधी के निजी स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते राहुल और सोनिया के विमान को भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड किया गया है। राहुल और सोनिया के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद भोपाल के कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट की तरफ दौड़ पड़े हैं। हालांकि, ये भी सामने आया है कि, रात 9.30 बजे राहुल गांधी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।