भोपाल

एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर, इस मंडी में सबसे महंगा बिकेगा सोयाबीन और गेहूं, मिलेंगे जबर्दस्त दाम

Soyabean - मध्यप्रदेश के किसानों के लिए दीवाली के मौके पर अच्छी खबर सामने आई है।

less than 1 minute read
Oct 21, 2025
442000 wheat farmers in MP will benefit from the MSP increase- demo pic

Soyabean - मध्यप्रदेश के किसानों के लिए दीवाली के मौके पर अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश की कई कृषि उपज मंडियों में बुधवार को मुहूर्त के सौदे होंगे। 4 दिनों से बंद मंडियां खुलेंगी और व्यापारी अनाज की खरीदी करेंगे। भाईदूज पर व्यापारी सुबह मुहूर्त के सौदे करेंगे। राज्य की अन्य कृषि उपज मंडियों की तरह राजधानी भोपाल की करोंद मंडी में भी मुहूर्त के सौदे किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस मंडी में मुहूर्त की खरीदारी पर व्यापारी किसानों को उनकी उपज का जबर्दस्त दाम देते हैं। विशेष रूप से गेहूं और सोयाबीन सबसे महंगा बिकता है। अपनी फसल का अधिकतम दाम लेने के लिए मुहूर्त का सौदा करने बड़ी संख्या में किसान करोंद मंडी पहुंचते हैं।

प्रदेश में धनतेरस यानि शनिवार से कृषि उपज मंडियों में अनाज की खरीद फरोख्त का काम बंद है। बुधवार को फसल बिक्री फिर चालू हो जाएगी। भाईदूज के मौके पर परंपरागत रूप से मुहूर्त की खरीदारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों को 5700 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया ट्वीट

राज्य की अन्य मंडियों की तरह भोपाल की करोंद मंडी भी 4 दिनों बाद बुधवार को खुलेगी। यहां भाई दूज पर सुबह 10.30 बजे से खरीदारी प्रारंभ होगी। व्यापारी मुहूर्त के सौदे करेंगे। सबसे पहले खरीदी जानेवाली फसल के जोरदार दाम दिए जाएंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान मंडी आएंगे। मुहूर्त के सौदों में गेहूं, सोयाबीन की ऊंचे दामों पर खरीदी जाएगी।

भाईदूज पर फसल की खरीदी दो सत्रों में

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार भाईदूज पर फसल की खरीदी दो सत्रों में की जाएगी। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खरीदी की जाएगी। इसके बाद दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से दूसरे सत्र की खरीदी प्रारंभ होगी।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को धनतेरस पर बड़ी सौगात, बैंक खातों में डाले 277 करोड़, सीएम ने किया ट्वीट
Published on:
21 Oct 2025 09:21 pm
Also Read
View All