भोपाल

Karan Singh Grover: फाइटर फेम एक्टर करण सिंह ग्रोवर पहुंचे महाकाल, फिल्म के लिए मांगी मन्नत

Karan Singh Grover in Mahakal: करण सिंह ग्रोवर ने गुरुवार को महाकाल मंदिर उज्जैन पहुंचकर अपनी फिल्म फाइटर की सक्सेस के लिए मन्नत मांगी। हालांकि फिल्म अभी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

2 min read
Feb 29, 2024

फिल्म एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar ujjain) में दर्शन किए। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। करण सिंह ग्रोवर हाल में ही रिलीज हुई फाइटर (Fighter movie) में एक्टिंग करते नजर आए हैं। उन्होंने महाकाल से अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की।

महाकाल में दर्शन के बाद करण मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है। महाकाल के दर्शन करना सपने की तरह था। अक्सर लोगों से सुना था कि य़हां आकर हमारे अंदर कुछ तो बदलाव हो जाता है, वो बात बिल्कुल सच है।महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे करण इस दौरान सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए।


डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर से करण सिंह ग्रोवर हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार वापसी किए है। इससे पहले फिल्म अलोन के जरिए करण ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइटर मूवी में करण सिंह ग्रोवर ने लगभग 2 करोड़ रूपये चार्ज किया है।


सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे ज्यादा करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति जानना है, यही वजह है कि गूगल में सबसे ज्यादा सर्च उनकी संपत्ति को लेकर है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 219 करोड़ है। करण एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग-एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर पेंटिंग करते भी देखा जाता है। बिपाशा बसु से शादी के बाद करण की नेटवर्थ में तेजी से बढ़ी है।


भले ही करण की फिल्मों में सफल करियर नहीं रहा हो लेकिन वह टीवी (TV) जगत के सुपरस्टार रहे है। उनका शो दिल मिल गए और कुबूल है बहुत बड़े हिट शो थे। जून 2019 में कसौटी जिंदगी की शो के बाद वह देश के सबसे ज्यादा पैसा चार्ज करने वाले टीवी एक्टर हो गए थे।

Updated on:
29 Feb 2024 12:33 pm
Published on:
29 Feb 2024 12:22 pm
Also Read
View All