यहां भी युवा दिखाएंगे दम, तीन माह में बढ़ साढ़े 31 हजार

एक अक्टूबर को भोपाल में 18 लाख 83 हजार मतदाता थे, तीन माह में यह 19 लाख 05 हजार 099 हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2017, 1:52 AM IST
voter list
voter list


भोपाल
. निर्वाचन कार्यालय ने फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। राजधानी में कुल 31 हजार 532 नए वोटर जुड़े हैं। इनमें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाओं ने नाम जुड़वाएं हैं। जेंडर रेशो दो फीसदी बढ़कर 886.2 प्रतिशत हो गया। प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को भोपाल में 18 लाख 83 हजार मतदाता थे, तीन माह में यह 19 लाख 05 हजार 099 हो गए। इधर, दूसरी ओर जिले में युवा मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब भोपाल में 18 से 29 वर्ष तक के युवा वोटर 27 प्रतिशत हो गए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के वोटर 1.13 प्रतिशत है, जो पहले 1.05 प्रतिशत के आसपास थे। 20 से 29 वर्ष के युवा वोटर कुल मतदाताओं के मुकाबले में 25.87 प्रतिशत है।



सबसे ज्यादा यहां बढ़े हैं वोटर

नरेला विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर बढ़े हैं। यहां 9 हजार 740 नए नाम जोड़े गए हैं, जबकि 1 हजार 496 नाम हटे हैं। सबसे ज्यादा हटाए गए वोटरों के मामलों में भोपाल दक्षिण पश्चिम सबसे आगे है यहां 2 हजार 194 वोटर घट गए हैं।


Published on: