भोपाल

इटारसी के पास बड़ा रेल हादसा, पेंचवैली एक्सप्रेस में लगी आग, सो रहे थे यात्री

Penchvalley Express Fire News- पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगी, सांस लेने में हुई दिक्कत तब मची अफरा-तफरी
less than 1 minute read
Aug 05, 2026
इटारसी के पास पेंचवैली एक्सप्रेस में लगी आग
इटारसी के पास पेंचवैली एक्सप्रेस में लगी आग- Photo- patrika.com

Penchvalley Express - मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ। यहां पोला पत्थर स्टेशन पर पेंचवैली एक्सप्रेस में आग लग गई। उस समय यात्री नींद में थे। पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में यह घटना हुई। अचानक आग लगने से जब धुआं फैला तो सो रहे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसी के साथ कोच में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग सक्रिय हुए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। बच्चों और महिलाओं सहित AC कोच में यात्रा कर रहे सभी 72 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

नैनपुर से रवाना होकर इंदौर जानेवाली गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 एसी कोच में आग लगी। बुधवार तड़के यह दुर्घटना घटी। कोच में धुआं भर गया जिससे हड़कंप मच गया।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
05 Aug 2026 11:18 am
Published on:
05 Aug 2026 11:17 am