भोपाल

एमपी में सर्दी से पहली मौत, भोपाल में 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ेगी सर्दी, IMD की चेतावनी

MP Weather News: पहाड़ों में बर्फबारी का असर एमपी पर कहर ढा रहा है, यहां सर्दी का सितम जानलेवा हो चला है, सीजन की पहली सर्दी में मध्य प्रदेश में एक की मौत...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 9:42 AM IST
MP Weather News

MP Weather News: उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के कारण पांच दिन से प्रदेश में पारा गोते लगा रहा है। आठ से ज्यादा शहरों में जहां न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे आ गया, वहीं राजधानी भोपाल और रायसेन में 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। यहां 580 साल का रिकॉर्ड टूटने के करीब है। दो डिग्री के साथ पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।

जानलेवा हुई सर्दी, ठंड से एक की मौत

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। कई शहरों में रात में शीतलहर और दिन में कोल्ड डे की स्थिति है। शनिवार को भोपाल और जबलपुर तीव्र शीतलहर की चपेट में रहा। वहीं, रतलाम में 6.8 डिग्री तापमान के बीच शीतलहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। औद्योगिक पुलिस को बंजली क्षेत्र में अकड़ा हुआ शव बरामद हुआ। उसकी मुट्ठी बंद थी। हाथ पर रायपुर लिखा है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जेब से भी कुछ नहीं मिला है।

अब गिरा पारा तो 66 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड

इस बार भोपाल में सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। न्यूनतम पारा लगातार नीचे है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। दो साल बाद दिसंबर में न्यूनतम तापमान इतना कम हुआ। इसके पहले 2021 में 15 दिसंबर को पारा 3.4 डिग्री पर पहुंचा था।

भोपाल में ऑल टाइम सबसे कम तापमान का रिकार्ड 11 दिसंबर 1966 का है, तब 3.1 डिग्री पारा था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्दी ऐसी ही रही तो 58 साल का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट जाएगा।


Updated on:
15 Dec 2024, 9:42 AM IST
Published on: