भोपाल

1 मई से शुरु होने जा रहा है NPR का पहला चरण, दस्तावेज मांगे बिना पूछे जाएंगे ये सवाल

एनपीआर में वर्तमान पते पर आप कब से रह रहे हैं? पूर्व में आप और आपके माता-पिता कहां रहते थे? जैसे करीब 16 सवाल पूछे जाएंगे
2 min read
news
1 मई से शुरु होने जा रहा है NPR का पहला चरण, दस्तावेज मांगे बिना पूछे जाएंगे ये सवाल

भोपाल/ एक तरह जहां देशभर में सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर बने असमंजस को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के अपग्रेडेशन का काम शुरु किये जाने की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। बता दें कि, इसका काम 1 मई से शुरु होगा, जो 14 जून तक मकानों की गणना के साथ-साथ चलेगा। इन दोनो तरह के सर्वेक्षणों के काम को जनगणना 2021 का पहला चरण बताया जा रहा है। इस संबंध में गृह विभाग ने गैजेटेड नोटिफिकेशन जारी कर कर दिया है।


NPR सर्वे में पूछे जाएंगे ये सवाल

एनपीआर के सर्वेक्षण में टीम द्वारा आपसे पूछा जाएगा कि, वर्तमान पते पर आप कब से रह रहे हैं? पूर्व में आप और आपके माता-पिता कहां रहते थे? इसी से संबंधित करीब 16 सवाल आपके घर आकर पूछे जाएंगे। हालांकि, इन सभी सवालों के जवाब आपको मोखिक देना होंगे, इसके लिए आपको किसी तरह का दस्तावेज दिखाने या प्रमाण देने की आवश्यक्ता नहीं होगी, सर्वे टीम का कोई बी सदस्य आपसे दस्तावेज की मांग नहीं करेगा।


मकान सर्वेक्षण दल को देना होगी ये जानकारी

वहीं, मकान सूचीकरण, उनकी गणना के तहत भवन स्वामी से 31 प्रकार के अलग अलग सवाल पूछे जाएंगे। इसके प्रोफॉर्मा में पेन नंबर, प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सवाल नहीं होगा, लेकिन परिवहन के लिए आप किस वाहन का इस्तेमाल करते हैं? इसकी जानकारी ली जाएगी। इस संबंध में जरूर सवाल पूछा जाएगा। इसके अलावा बेघर/ घुमंतु लोगों को संस्थागत परिवारों के रूप में पहली बार एनपीआर में दर्ज किया जाएगा।


क्या है एनपीआर का उद्देश्य?

आपको बता दें कि, एनपीआर देश के निवासियों का एक रजिस्टर है। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपना पंजीयन कराना अब कानूनी तौर पर अनिवार्य है। एनपीआर का काम दस साल बाद दूसरी बार होने से इसे अपग्रेडेशन करना बताया गया है। एनपीआर में ये अवश्य पूछा जाएगा कि आपके माता-पिता का कहां जन्म हुआ? उनकी राष्ट्रीयता क्या है? यह काम हरेक शहर में मकानों की मोहल्लावार सूची बनाने, गणना के साथ होगा।

Published on:
16 Feb 2020 02:41 pm