28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को लेकर भाजपा सांसद का विवादित बयान, ‘विदेशी कन्या से जन्मे राहुल देश के लिए बड़ी चूक’

बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि, 'विदेशी कन्या से जन्मे राहुल गांधी का जन्म देश के लिए बड़ी चूक है। नीति ही नहीं कहती है कि, विदेशी कन्या की कोख से उत्पन्न बच्चा भारत के राजकाज में हस्तक्षेप करे। इसका दुष्परिणाम देश देख रहा है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Feb 2020, 1:39 PM IST

news

राहुल गांधी को लेकर भाजपा सांसद का विवादित बयान, 'विदेशी कन्या से जन्मे राहुल देश के लिए बड़ी चूक'

मंदसौर/ राहुल गांधी द्वारा पुलवामा आतंकी हमले को लेकर किये गए ट्वीट के बाद भाजपा की ओर से लगातार पलटवार हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने विवादास्पद बयान दिया है। सांसद ने शनिवार को दिये अपने बयान में कहा कि, 'विदेशी कन्या से जन्मे राहुल गांधी का जन्म देश के लिए बड़ी चूक है। नीति ही नहीं कहती है कि, विदेशी कन्या की कोख से उत्पन्न बच्चा भारत के राजकाज में हस्तक्षेप करे। इसका दुष्परिणाम देश देख रहा है।'

पढ़ें ये खास खबर- बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा इतना बोझ!


राहुल के ट्वीट पर मचा घमासान

सांसद गुप्ता का ये विवादित बया राहुल गांधी के उस ट्वीट का पलटवार बताया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी ने बीते साल पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर केन्द्र सरकार पर सवाल उठाए थे। बता दें कि, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिये केन्द्र सरकार पर सवाल पर उठाते हुए कहा था कि, भाजपा सरकार ये बताए कि, इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ?, उन्होंने ये भी पूछा था कि, हमले में जांच का परिणाम क्या है? साथ ही, राहुल गांधी ने ये सवाल भी किया था कि, भाजपा सरकार में से किसने अभी तक हमले की अनुमति देने वाली सुरक्षा चूक को जवाबदेह ठहराया है? फिलहाल, इन सवालों को लेकर तो अब तक बीजेपी या केन्द्र सरकार की ओर से किसी तरह की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सांसद गुप्ता समेत अब तक बीजेपी के कई नेता राहुल के सवालों पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- NRC का सर्वे समझकर लोगों ने आर्थिक सर्वेक्षण टीम को भगाया, अब ऐसे शुरु होगा सर्वे

सांसद ने पूछा- इस चूक की जिम्मेदारी लेंगे क्या?

राहुल गांधी के सवालों पर अपनी ओर से सवाल गढ़ते हुए सांसद ने सवाल किए कि, एक इटालियन महिला से एक भारतीय का विवाह करने से फायदा किसको हुआ? उन्होंने ये भी कहा कि, विवाह का निष्कर्ष राहुल गांधी निकले, इस बेमेल विवाह की चूक का जिम्मेदार कौन है? सांसद ने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि, कांग्रेस इस चूक की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती है क्या? राहुल गांधी को लेकर सवाल उठाने के बाद सांसद ने एनआरसी के मुद्दे को भी उठाया, उन्होंने कहा कि, एनआरसी का विरोध प्रायोजित ढंग से किया जा रहा है।