भोपाल

MP NEWS: भाजपा के कद्दावर नेता प्रभात झा की तबीयत खराब, एयरलिफ्ट कर मेदांता में भर्ती कराया

MP NEWS: भाजपा के कद्दावर नेता प्रभात झा की तबीयत बिगड़ी...। एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया...।

2 min read
Jun 29, 2024

bjp prabhat jha health deteriorated: पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शनिवार को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उनके स्वास्थ्य के हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें शनिवार को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती किया गया है, जहां डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। गुरुग्राम रवाना होने से पहले भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती प्रभात झा को देखने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (dr mohan yadav), भाजपा नेता हितानंद शर्मा भी मौजूद थे।

भाजपा नेता प्रभात झा (former national vice president of bjp) के परिवार के लोगों ने मीडिया को बताया कि उनके पिताजी के सभी आर्गन्स अच्छे से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स भी नार्मल हैं, लेकिन रात में दिमागी बुखार आने से हालत बिगड़ गई थी। इसी कारण से ऐहतियात के lतौर पर उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इससे पहले भी रुटीन ट्रीटमेंट मेदांता में ही चलता था।

बताया जा रहा है कि प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल दिक्कतों के कारण भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दो दिन से वे यहां भर्ती थे। शनिवार को सुबह 11 बजे उन्हें एयरएंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया, जहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था और उनका राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश में ही शुरू हुआ था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले प्रभात झा राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा में अपना योगदान दे चुके हैं।

शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने की कामना

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभात झा के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी और ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रभात झा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

Also Read
View All

अगली खबर