27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Statement: भाजपा की कम सीटों पर उमा भारती बोलीं, ऐसा अहंकार नहीं पालना चाहिए

uma bharti's big statement: मध्यप्रदेश पहुंची उमा भारती का बड़ा बयान...। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार पर कहा- हर रामभक्त भाजपा को वोट देगा, ऐसा अहंकार नहीं पालना चाहिए....।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Manish Gite

•

Updated: 29 Jun 2024, 12:44 PM IST

uma bharti big statement

शिवपुरी में शनिवार को उमा भारती ने दिया बड़ा बयान।

uma bharti big statement: मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम (ex cm of madhya pradesh) एवं भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में हैं। हिमालय क्षेत्र की यात्रा के बाद उमा भारती मध्यप्रदेश लौट आई हैं। उन्होंने देश में भाजपा की कम सीटें मिलने और यूपी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बाद उमा भारती भोपाल के लिए रवाना हो गईं।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti) पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड की यात्रा पर थीं। वे हिमालय क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं। वे शनिवार को ग्वालियर पहुंची, जहां से सड़क मार्ग से शिवपुरी पहुंची। स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उमा भारती भोपाल रवाना हो गईं। इस दौरान उमा भारती ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

संबंधित खबर:Lok sabha election 2024: चुनावी सरगर्मी के बीच हिमालय पहुंची उमा भारती, क्या पार्टी से नाराज हैं?

उमा भारती बोलीं- मेरी इच्छा थी 500 सीटें जीततें

शिवपुरी में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। जब मीडिया ने भाजपा के 400 पार के नारे के बारे में पूछा तो उमा भारती ने कहा कि मेरी तो इच्छा थी कि 500 सीटें जीतते, लेकिन, भगवान सबकी इच्छा पूरी नहीं करते।

UP में हार पर बोलीं- अहंकार नहीं पालना चाहिए

जब उमा भारती ने उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में भाजपा को कम सीटें मिलने पर सवाल किया तो उमा ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था को धार्मिक व्यवस्था से नहीं जोड़ना चाहिए। उमा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हर राम भक्त भाजपा को वोट देगा, ऐसा अहंकार हमको नहीं पालना चाहिए। उमा भारती इतना कहकर भोपाल के लिए रवाना हो गईं।

मध्यप्रदेश सरकार के कामकाज पर कहा कि मोहन यादव (dr mohan yadav) के कार्यकाल में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। मोहन बहुत सरल और विनम्र व्यक्ति हैं। बीजेपी अपने लेवल पर समीक्षा करेगी।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं

पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान उमा भारती उत्तराखंड (uttarakhand) में रही, वे कई स्थानों पर पूजा करते हुए भी नजर आई और सोशल मीडिया एक्स पर जरूर अपडेट देती रहीं। वे 'एक्स' पर राजनीतिक हालातों पर भी नजर रखती रहीं। उन्होंने 3 जून को रिजल्ट से पहले अनुमान व्यक्त किया था कि एनडीए की 450 से कम सीटें नहीं आएंगी।

वे एक्स पर लगातार सक्रिय भी रहीं। एक चैनल की रिपोर्ट में अयोध्या में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए उमा भारती ने लिखा था कि अयोध्या (ayodhya) वोट का लोकल मुद्दा नहीं, रामभक्तों की आस्था का अंतरराष्ट्रीय स्तर का केंद्र है। उसको वोट से मत जोड़िए। अयोध्या और अयोध्या के आसपास के लोग राम विरोधी नहीं है।