भोपाल

भारत रत्न अटल बिहारी हुए 93 साल के, इनके रिश्तेदार ने बताई ये खास बात

पूरा देश इस समय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मना रहा है। राजनेता के तौर पर ही न सही बल्कि अनोखे व्यक्तिव के लिए भी लोग उन्हें सम्मान दिया
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 11:08 AM IST
Atal Bihari Vajpayee
Atal Bihari Vajpayee

भोपाल। पूरा देश इस समय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मना रहा है। राजनेता के साथ ही लोग उन्हें खास व्यक्तिव के लिए भी सम्मान देते हैं। अटलजी का भोपाल से भी नाता है। यहां अटलजी के रिश्तेदार रहते हैं।


भोपाल में रिश्तेदार के घर रुकते थे
अटल बिहारी वाजपेयी अपनी भोपाल यात्रा के दौरान अपनी भतीजी रेखा शुक्ला के घर जरूर जाते थे। वहीं भोजन करते थे और सुकून से क्षण गुजारते थे। वे अपनी भतीजी के हाथों से बना खाना पसंद करते थे। इसी बीच वे अपने राजनीतिक भाषण लिखते थे और खाली वक्त में कविताएं लिखते थे।

क्या कहती हैं अटलजी की भतीजी
भोपाल में रहने वाली अटलजी की भतीजी रेखा शुक्ला कहती हैं कि जब मेरी शादी 1977 में हो रही थी, वे मेरी शादी में शामिल होने आए थे, उस समय विदेश मंत्री थे। इसके बावजूद हमारे परिवार को उन्होंने मीडिया से काफी दूर रखा था। शादी समारोह में जब वे आए तो बारात से पहले ही वे मेरे कमरे में पहुंचे और सभी को बाहर जाने क कह दिया। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या यह विवाद तुम्हारी मर्जी से हो रहा है। कोई दबाव या जोरजबरदस्ती तो नहीं। इस पर रेखा ने जवाब दिया कि मैं इस विवाह के लिए तैयार हूं। जब काफी सवाल पूछने के बाद सभी उत्तरों से संतुष्ट हो गए, तो उन्होंने आशीर्वाद दिया और मेहमानों के साथ जाकर बैठ गए थे।

किसी के साथ नहीं खिंचवाई फोटो
अटलजी जब मेहमानों के साथ बैठ गए तो कई रिश्तेदारों ने उन्हें घेर लिया। लेकिन वे फोटोग्राफरों से फोटों नहीं खींचने का आग्रह करते रहे। वे बोलते रहे कि आप लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाएंगे तो सभी को अच्छा लगेगा। वे मेरे अभिभावकों की तरह उनके साथ मंच पर काफी देर तक रहे।

जानिए अटलजी से जुड़ी 7 बातें

Published on: