भोपाल

आज से नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग डेंगू का लार्वा मिलने पर करेगा जुर्माना

- कलेक्टर ने बैठक कर दिए अधिकारियों को निर्देश, स्कूलों में बच्चों को पूरे बांह के कपड़े पहनकर बुलाने के निर्देश

2 min read
Sep 09, 2021
कलेक्टर ने बैठक कर दिए अधिकारियों को निर्देश, स्कूलों में बच्चों को पूरे बांह के कपड़े पहनकर बुलाने के निर्देश

भोपाल. डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मरीजों को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए हैं कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लार्वा की जांच करें। जहां लापरवाही मिले वहां जुर्माना भी लगाया जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि बच्चों को पूरे आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनकर बुलाया जाए और नगर निगम धुआं और दवाई का भी छिड़काव दिन में भी कराएं। क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इसके साथ ही लोगों को यह बताया जाए कि धुआं करते समय घर के दरवाजे और खिड़की भी खुली रखें जिससे घरों के अंदर भी मच्छर होने पर उसका असर हो। घरों में लार्वा सर्वे के दौरान लार्वा मिलने पर पानी को फेंक दिया जाए और बड़ी टंकियों में ही टेमोफास डाला जाए। बड़े पौंड और पानी भरने वाले जगहों में गंबूसिया मछली डाली जाए। कूलर, बर्तनों में पानी बदलते रहे और बच्चों का विशेष ध्यान रखे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके लिए समन्वय बैठक कर एक साथ डेंगू और मलेरिया रोधी कार्रवाई करें। इसके साथ ही तालाब किनारे की कॉलोनी और बस्तियों में निरंतर दवाई का छिड़काव हो यदि कही मलेरिया और डेंगू के मरीज मिल रहे हो तो प्रतिदिन दवाई और धुआं कराया जाए। लोगों को मच्छरदानी में सोने के लिए बताया जाए और शाम को घरों में नीम और अन्य आयुर्वेदिक औषधियों को धुआं किया जाए। जिससे मच्छर घरों के आसपास नहीं आए। सर्वे के दौरान लोगों को बताया जाए कि बुखार और अन्य परेशानी होने पर तुरंत मलेरिया की जांच कराए और डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवाई ले।

मलेरिया से बचें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इस दौरान समस्त टीम को निर्देशित किया कि सभी नियमित समय से फील्ड में पहुँचे और लार्वा सर्वे व नष्टीकरण की कार्यवाही करें। इस दौरान जिला समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव एवं जिला सलाहकार मलेरिया रुचि सिलकारी के द्वारा शिविर में सभी लोगों से मच्छर से बचाव के लिए नियमित साफ-सफाई, हर सात दिन में पानी बदलने के लिए अपील की।

Published on:
09 Sept 2021 09:34 pm
Also Read
View All