भोपाल

उमा भारती से नंगे पैर मिलने आए यूपी के विधायक, योगी सरकार से थी नाराजगी

यूपी की लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंदकिशोर सिंह गुर्जर भोपाल में थे। वे नंगे पैर आए और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (former mp cm uma bharti) से मिले। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 2:53 PM IST
bjp mla nandkishor gurjar
यूपी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भोपाल पहुंचकर पूर्व सीएम उमा भारती से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले (ghaziabad) की लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर की नाराजगी का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस नाराजगी को लेकर नंगे पैर ही नंद किशोर गुर्जर भोपाल तक पहुंच गए। हालांकि उमा भारती ने ही उन्हें बुलावा भेजा था। दोनों में हुई मुलाकात के बाद मामला शांत होता नजर आ रहा है। उमा भारती ने ट्वीट पर यह जानकारी दी है।

यूपी की लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंदकिशोर सिंह गुर्जर भोपाल में थे। वे नंगे पैर आए और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (former mp cm uma bharti) से मिले। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर उमा भारती ने काफी देर तक चर्चा की।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अभी नंदू को मेरी बात माननी पड़ेगी, क्योंकि मैं उसकी बड़ी दीदी हूं। मैंने उसे आज्ञा दी है कि वे स्वयं जाकर गुर्जर समाज के दिल्ली जाने के कार्यक्रम को स्थगित करवाएं। पहले क्षेत्र में शाति सुनिश्चित करें। इसके बाद हम इन विषयों पर आगे बातचीत करेंगे। उमा की इस पहल को भाजपा के भीतर संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह है मामला

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) को लोनी क्षेत्र का यह मामला है। 20 मार्च के दिन विधायक नंद किशोर गुर्जर रामकथा (ramkatha) की कलश यात्रा निकालने वाले थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए यात्रा को रोक दिया था। इससे विवाद बढ़ गया। गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं और बेटियों के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए। विधायक के फटे कुर्ते की फोटो भी पिछले दिनों काफी वायरल हुई थी। इससे नाराज नंदकिशोर गुर्जर अपनी ही सरकार के खिलाफ उतर आए और नाराजगी व्यक्त करने लगे। उन्होंने फटे कपड़ों के साथ ही यात्रा निकाली थी। यह मामला तब और गर्मा गया जब गुर्जर महापंचायत (gurjar maha panchayat) ने दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया। इससे सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई। लेकिन, यात्रा से पहले ही उन्होंने भोपाल पहुंचकर उमा से मुलाकात की। अब मामला शांत होता नजर आ रहा है।

उमा ने बताया छोटा भाई

एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर (nand kishor gurjar) को मैंने अपने पास बातचीत के लिए बुलाया था और 20 मार्च को हुई पूरी घटना की जानकारी ली। लोनी में जो कुछ हुआ मुझे दुखद लगा। मुझे नंदू से जानकारी हुई कि गुर्जर समाज के लोग इस घटनाक्रम से आहत हैं और उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। महान सम्राट राजा मिहिर भोज (raja mihir bhoj) के वंशज स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त, पराक्रमी गुर्जर समाज के सभी भाई बंधु मोदीजी के साथ खड़े हों और राष्ट्रीय विकास में योगदान दें। पराक्रमी गुर्जर समाज को सम्राट राजा मिहिर भोज के वंशज होने के नाते उनकी महान परंपरा को कायम रखना है।

नंदकिशोर गुर्जर बोले- उनकी बात नहीं टाल सकता

यूपी के विधायक नंद किशोर गुर्जर उमा भारती से मिलने नंगे पैर ही पहुंच गए थे। जहां मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे दीदी की बात कभी टाल नहीं सकते। मैं पार्टी का अनुशासित और कट्टर समर्थक हूं।

Updated on:
9 Apr 2025, 2:53 PM IST
Published on: