भोपाल

पूर्व सहपाठी ने किया दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो कर दिया ये…

10वीं की छात्रा को चार माह का गर्भ, गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने से छात्रा की हालत बिगड़ गई।

2 min read
Dec 05, 2017
girld raped in bhopal

भोपाल. ऐशबाग इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ उसके पूर्व सहपाठी ने दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सुल्तानिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने करीब चार माह का गर्भ बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ऐशबाग पुलिस के मुताबिक, ऐशबाग निवासी 17 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में 10वीं पढ़ती है। सालभर पहले मोहल्ले में रहने वाला सिकंदर भी पढ़ता था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2017 में सिकंदर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह सिलसिला बाद में भी चलता रहा। तीन दिन पहले छात्रा के पेट में अचानक दर्द उठा। परिजन उसे सुल्तानिया अस्पताल लेकर पहुंचे। दवा से उसका गर्भपात हो चुका था।

बताया गया कि सिकंदर को छात्रा ने गर्भ ठहरने की बात बताई थी। तब उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खाने की सलाह दी थी। उसने अपने एक दोस्त से दवा भी पूछी थी। छात्रा उसके बताए अनुसार मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आई थी।

ये भी पढ़ें

MP: 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से रेप पर फांसी की सजा वाला बिल पास

इधर, शिक्षिका को बुरी नीयत से घूरता था शिक्षक :-
कोलार इलाके में सरकारी स्कूल की शिक्षिका को बुरी नीयत से घूरने वाले शिक्षक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया है। सर्वधर्म कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि प्राथमिक शाला, छोटा खेड़ा अमरावत कला में शिक्षक बसंत पाठक लंबे समय से उनका पीछा करता और बुरी नीयत से घूरता था। वह एक दिसंबर को सुबह स्कूल जा रही थीं। इसी बीच उनके पीछे बसंत पहुंच गया। दो दिसंबर को आरोपी फिर पीछा करते हुए घर तक पहुंचा। घर के सामने खड़े होकर वह घूरने लगा। घटना का विरोध करने पर पाठक भाग गया।

घर तक आ गया था आरोपी शिक्षक:
आरोप है कि प्राथमिक शाला, छोटा खेड़ा अमरावत कला में शिक्षक बसंत पाठक लंबे समय से 42 वर्षीय शिक्षिका का पीछा कर उसे बुरी नीयत से घूरता था। इसी के चलते एक दिसंबर को जब शिक्षिका स्कूल जा रही थीं। तो आरोपी शिक्षक भी उनके पीछे पहुंच गया। इसके अगले ही दिन दो दिसंबर को आरोपी फिर शिक्षिका का पीछा करते हुए उसके घर तक जा पहुंचा और घर के सामने खड़े होकर उन्हें घूरने लगा।

ये भी पढ़ें

9वीं से 12वीं तक का 10 दिन में आ जाएगा रिजल्ट, जानिये कब से होनी हैं छमाही की परीक्षाएं
Published on:
05 Dec 2017 09:21 am
Also Read
View All