पहले पाकिस्तान से लौटने तो अब 8वीं की परीक्षा के लेकर चर्चा में आई गीता राजधानी भोपाल में स्थित अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.. Watch Video
दशकभर पहले मीडिया की सुर्खियों में रही गीता एक बार फिर मीडीया में छा गई है। पहले पाकिस्तान से लौटने तो अब 8वीं की परीक्षा के लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि मूक-बधिर गीता मध्य प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुई राज्य ओपन परीक्षा देने भोपाल आई हैं।
राजधानी भोपाल के 11 नंबर स्थित राजा भोज स्कूल में परीक्षा देने के लिए जैसे ही गीता स्कूल पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखकर मुस्कराती हुई गीता ने स्कूल में एंट्री ली और परीक्षा का प्रवेश पत्र निकाला। स्कूल में लगे नोटिस बोर्ड पर अपना रोल नंबर और एग्जाम रूम चैक किया। उसके बाद सीधे परीक्षा देने पहुंच गई।
बता दें कि गीता के एग्जाम देने की खबर सुनकर परीक्षा से पहले एग्जाम सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। गीता की कार सीधे स्कूल पार्किंग में जाकर रुकी। गीता जैसे ही कार से उतरी लोग उन्हें देखने के लिए आ गए।
बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य मुक्त बोर्ड (State Open Board) की 8वीं परीक्षा (Madhya Pradesh State Open Board Exam) सोमवार से शुरू हो गई। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे आयोजित किए जा रहे हैं। यह State Open EXAM 28 मई तक चलेंगे। गीता को राजधानी के 1100 क्वार्टर इलाके में स्थित राजा भोज स्कूल (Raja Bhoj School) में एग्जामिनेशन सेंटर मिला है। जहां आज गीता संस्कृत की परीक्षा दे रही हैं।