
ओले के साथ आंधी-बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव (Photo Source- Patrika)
MP Weather :मध्य प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ चला आ रहां ओले, बारिश और आंधी का दौर लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश के 45 जिलों में हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि ने कई क्षेत्रों में हालात अस्थिर कर दिए। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, अब भी सूबे में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। शनिवार को प्रदेश ग्वालियर, बैतूल और पन्ना समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इनमें से अधितकर क्षेत्रों में तेज आंधी भी चली, जिसने फसलों से लेकर आमजनजीवन को खासा प्रभावित किया है। फिलहाल, रविवार के हवाले से मौसम विभाग का कहना है कि, आज भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में मौजूदा समय में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय होने जा रहा है। यानी 8 अप्रैल तक आंधी-बारिश वाला मौसम देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 10 और 11 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
एमपी में आज रविवार को 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, सतना, सिवनी, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, मैहर, मऊगंज, मंडला, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, बुरहानपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, नर्मदापुरम, खंडवा और हरदा में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।
बीते 24 घंटों का मौसम
इससे पहले शनिवार को साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी के चलते सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया था। इनमें बैतूल, श्योपुर, मुरैना में भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि भोपाल में रात में मौसम बदला। विदिशा, सीहोर, रायसेन और रतलाम समेत 20 जिलों में बारिश हुई और कहीं-कहीं तेज आंधी भी चली।
Published on:
05 Apr 2026 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
